इंटेक्स एक्वा एस3 लॉन्च, कम कीमत के इस फोन में है 2जीबी रैम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/06/intex-aqua-s3-1.jpg

कम बजट में बेहतरीन 4जी स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो सबसे पहला नाम इंटेक्स का ही ध्यान में आता है। अपनी एक्वा स्मार्टफोन सीरीज़ में एक और स्मार्ट डिवाईस जोड़ते हुए टेक कंपनी इंटेक्स ने आज एक्वा एस3 भारत में लॉन्च कर दिया है। महज़ 5,777 रुपये की कीमत पर पेश किया गया यह फोन अपनी फास्ट चार्जिंग तकनीक के जरिये यूजर्स में खास जगह बना सकता है।

सबसे सेक्सी लुक वाला शाओमी मी मिक्स 2 जल्द होगा लॉन्च

इंटेक्स एक्वा एस3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर इसे 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इंटेक्स के इस फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश से लैस है।

4जी सपोर्ट के साथ ही एक्वा एस3 बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। फोन में 2,450एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 35 प्रतिशत ​अधिक तेजी से चार्ज होती है। इंटेक्स का यह फोन शेंपेन कलर में महज़ 5,777 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।