Apple ने पेश किया सबसे नया iOS 26! iPhone होंगे अब पहले से भी ज्यादा एडवांस, देखें फीचर्स

Join Us icon

Apple फैंस के लिए आज बड़ा दिन है। कंपनी ने अपना सबसे नया और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 पेश कर दिया है। WWDC 2025 के मंच से एप्पल ने आईओएस 26 को प्रस्तुत किया है जो iPhone को नया डिजाइन देगी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस करेगी। आगे हमने iOS 26 के बेस्ट फीचर्स के साथ जानकारी दी है कि किन आईफोन मॉडल्स में इस नए आईओएस को चलाया जा सकेगा।

iOS 26 के फीचर्स

Liquid Glass डिजाइन

iOS 26 में “Liquid Glass” नामक एक नया डिज़ाइन लैंग्वेज पेश किया गया है, जो visionOS से प्रेरित है। इसमें ट्रांसपेरेंट इंटरफेस, ग्लॉसी और फ्लूइड लुक, और नए राउंडेड आइकन्स शामिल हैं। लॉक स्क्रीन, होम स्क्रीन, कंट्रोल सेंटर, और ऐप्स में ज्यादा कंसिस्टेंट और आकर्षक अनुभव मिलता है। समय और विजेट्स आपके वॉलपेपर के साथ डायनामिकली एडजस्ट होते हैं, जिससे 3D इफेक्ट मिलता है।

एडवांस Apple Intelligence

Messages: अनजान नंबरों से मैसेज अब एक अलग फोल्डर में जाएँगे और वहीं से उनकी डिटेल्स मांग सकते हैं या डिलीट कर सकते हैं। ग्रुप चैट में टाइपिंग इंडिकेटर और Apple Cash के जरिये ट्रांजेक्शन हो सकेगी।

Phone ऐप: अननोन कॉल्स आने पर उनकी ऑटोमैटिक कॉल स्क्रीनिंग होगी जिसमें कॉलर का नाम और कॉल करने की वजह भी पूछी जाएगी। इसी तरह Hold Assist फीचर कॉल कनेक्ट होने पर अलर्ट करेगा।

Visual Intelligence: किसी भी तरह के स्क्रीनशॉट्स को फोन में ओपन करके उसमें मौजूद डिटेल्स निकाली जा सकेगी और प्रोडक्ट डिटेल या इवेंट डिटेल्स प्राप्त की जा सकेगी।

Genmoji: दो इमोजी को मिलाकर नए कस्टम इमोजी बना सकते हैं।

Live Translation: मैसेज में इनकमिंग और आउटगोइंग मैसेज को ऑटोमैटिक ट्रांसलेट कर सकेंगे।

CarPlay अपडेट्स

CarPlay में नया कॉम्पैक्ट व्यू आएगा जो नेविगेशन को बिना बाधित किए ही कॉलर की जानकारी दिखा देगा। इसमें Tapbacks और पिन्ड कन्वर्सेशन की सुविधा मिलेगी। इसी तरह CarPlay Ultra का सपोर्ट भी मिलेगा।

Apple Maps

Visited Places: आपके द्वारा हाल ही में देखी गई जगहें (जैसे रेस्तराँ या दुकानें) मैप्स में दिखेंगी। डेली रूट को समझकर अपने आप पसंदीदा रास्ते सुझाए जाएंगे और इनमें अनुमानित टाइम और वैकल्पिक रास्ते भी बताए जाएंगे।

Apple Wallet

इन-स्टोर Apple Pay से पेमेंट के लिए इंस्टॉलमेंट या रिवॉर्ड्स का ऑप्शन मिलेगा। बोर्डिंग पास में रियल-टाइम फ्लाइट अपडेट्स के लिए Live Activities और एयरपोर्ट नेविगेशन के लिए मैप्स का आसान एक्सेस मिलेगा।

Apple Music

Lyrics Translation और Pronunciation के साथ ही AutoMix फीचर शामिल किया गया है। इसमें गानों के बोल का अनुवाद कर सकेंगे, कराओके में गा सकेंगे और गानों के बीच किसी DJ जैसे स्मूथ ट्रांज़िशन भी लगा सकेंगे।

Apple Games

नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ सभी एप्पल गेम्स iPhone यूजर्स को एक जगह मिलेंगे। यूजर्स अपने एप्पल आर्केट के टाइटल को एक ही लाइब्रेरी में बेहतर तरीके से ऑर्गेनाइज कर सकेंगे।

Wi-Fi सुविधा

कैप्टिव Wi-Fi नेटवर्क्स (जैसे होटल या कॉफी शॉप) के लिए लॉगिन डिटेल्स एक डिवाइस पर डालने पर सभी Apple डिवाइसेज़ पर सिंक हो जाएँगी।

एप्पल आईओएस 26 से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक) करें

इन iPhones को मिलेगा iOS 26

आईफोन 16 सीरीज

  • iPhone 16e
  • iPhone 16
  • iPhone 16 Plus
  • iPhone 16 Pro
  • iPhone 16 Pro Max

आईफोन 15 सीरीज

  • iPhone 15
  • iPhone 15 Plus
  • iPhone 15 Pro
  • iPhone 15 Pro Max

आईफोन 14 सीरीज

  • iPhone 14
  • iPhone 14 Plus
  • iPhone 14 Pro
  • iPhone 14 Pro Max

आईफोन 13 सीरीज

  • iPhone 13
  • iPhone 13 mini
  • iPhone 13 Pro
  • iPhone 13 Pro Max

आईफोन 12 सीरीज

  • iPhone 12
  • iPhone 12 mini
  • iPhone 12 Pro
  • iPhone 12 Pro Max

आईफोन 11 सीरीज

  • iPhone 11
  • iPhone 11 Pro
  • iPhone 11 Pro Max

iPhone SE (2nd generation and later)

कब से मिलेगा iOS 26

Apple ने अभी आईओएस 26 प्रीव्यू पेश किया है। इसे मोबाइल फोंस तक आने में अभी वक्त लगेगा। कंपनी पहले इसका बीटा वर्ज़न लाएगी जिसे जुलाई महीने से रोलआउट किया जा सकता है। Apple Developer Program से जुड़कर इसे अपने आईफोन में डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकेगा। वहीं अलग-अलग लेवल के बीटा वर्ज़न के बाद इसका फाइनल आउट होगा। उम्मीद कर सकते हैं कि अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में iPhone 17 series के साथ ही iOS 26 भी आईफोन यूजर्स को मिल जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here