
एप्पल के सबसे महंगे और लेटेस्ट स्मार्टफोन आईफोन 10 को दुनिया भर में काफी पसंद किया गया है। भारत में यह फोन अपनी पहली सेल के बाद अब आउट आॅफ स्टॉक हो चुका है। आईफोन 10 की डिसप्ले बेहद ही खास और आर्कषक है। इस फोन की मजबूती को परखने और इसकी खूबसूरत डिसप्ले की क्षमता परखने के लिए इसपर कई तरह के टेस्ट किए जा रहे हैं। अब ऐसा ही एक और टेस्ट सामनें आया है जिसमें आईफोन X 10 को 1,000 फुट से गिराया गया और इसकी क्षमता को परखा गया है।
फ्लिपकार्ट ला रहा है अपना हैंडसेट, 15 नवंबर को लॉन्च हो सकता है डुअल कैमरे वाला यह फोन
यूट्यूब चैनल अनलॉकरिवर डॉट कॉम ने एप्पल आईफोन X का ड्रॉप टेस्ट कर इस फोन को परखा। इस टेस्ट में आईफोन X को 1,000 फुट से फेंका गया और नतीजे रिकॉर्ड किए गए। टेस्ट के लिए आईफोन को ड्रोन से बांधा गया। इस ड्रोन को 1,000 फुट उंचा उड़ाया गया और इतनी उचांई से फोन को नीचे जमीन पर फेंका गया। नीचे क्रंकीट के फर्श पर गिरने के बावजूद आईफोन की डिसप्ले पर खरोंच तक नहीं आई।
इस एक्स्ट्रीम ड्रॉप टेस्ट में जहां आईफोन 10 की डिसप्ले पूरी तरह से सुरक्षित रही वहीं फोन के बैक पैनल का टकराकर चूरचूर हो चुका था। फोन को आॅपरेट पर करने पर इसके कैमरे समेंत अन्य सभी फंक्शन भी सही तरीके से काम कर रहे थे। फोन की गिराने पर आईफोन बैक पैनल की ओर से फर्श पर टकराया था, जिससे फोन के बैक पैनल से इसके अंदर के पार्ट्स दिखाई दे रहे थे।
जानें किन स्मार्टफोन्स पर आइडिया दे रहा है 60जीबी 4जी डाटा मुफ्त
वीडियो मेकर का मानना है कि इतनी उंचाई से गिरने पर फोन के फ्रंट पैनल व डिसप्ले पर भी प्रभाव पड़ता और इसके अंदर के पार्ट्स भी डैमेज होते। तथा ऐसा होने पर फोन सही तरीके से काम भी नहीं कर पाता। लेकिन आईफोन 10 के साथ ऐसा नहीं हुआ। यह देखते हुए कहा जा सकता है कि आईफोन 10 अन्य आईफोन्स से ज्यादा मजबूत है।





















