7000mAh बैटरी वाला हो सकता है iQOO 15 Mini मॉडल, लीक हुई जानकारी

Join Us icon

चीन सहित दुनिया में आजकल कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोंस का चलन बढ़ रहा है। इसी साल Vivo X300, Xiaomi 16 Pro Mini और कुछ अन्य छोटे साइज के प्रीमियम डिवाइस लॉन्च होने की संभावना है। वहीं, आने वाले साल 2026 की शुरुआत में Honor Magic 8 Mini, Oppo Find X9s और OnePlus 15T जैसे मॉडल्स भी आ सकते हैं। इसी बीच खबर है कि iQOO भी अपना कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन पेश कर सकता है। हालांकि इसका नाम सामने नहीं आया है, लेकिन यह iQOO 15 Mini नाम से लाया जा सकता है। आइए, आगे आपको लीक डिटेल्स के बारे में बताते हैं।

टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू के अनुसार साल 2026 में OnePlus और iQOO दोनों कंपनियां कॉम्पैक्ट फ्लैट-स्क्रीन वाले स्मार्टफोंस लेकर आ सकती हैं। जहां वनप्लस का डिवाइस फिलहाल OnePlus 15T नाम से चर्चा में बना हुआ है। आईक्यू का फोन संभवतः आगामी iQOO 15 सीरीज के तहत आ सकता है। हालांकि जैसा की हमने पहले बताया है नाम अभी पता नहीं चला है, लेकिन ये iQOO 15 Mini या iQOO 15T हो सकता है।

लीक में दावा किया गया है कि दोनों ब्रांड्स के कॉम्पैक्ट स्मार्टफोंस में फ्लैट डिस्प्ले और अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। खास बात यह है कि इन छोटे साइज वाले मोबाइल्स में भी लगभग 7,000mAh की बड़ी बैटरी उपयोग होने की टेस्टिंग की जा रही है। जिससे बैकअप को लेकर यूजर्स को कोई समझौता न करना पड़े। इसके साथ ही कंपनियां इन डिवाइस में गेमिंग-ओरिएंटेड परफॉर्मेंस शेड्यूलिंग को एक्सट्रीम लेवल तक ले जा सकती हैं। हालांकि, बेजल कंट्रोल को लेकर कहा गया है कि यह एवरेज हो सकता है। पिछली रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया था कि दोनों डिवाइस लेटेस्ट और आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट वाले हो सकते हैं।

लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कहा जा रहा है कि iQOO का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप iQOO 15 Ultra के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह 2026 की दूसरी तिमाही में मार्केट में आ सकता है। इसी समय अन्य ब्रांड्स भी अपने Ultra ब्रांडिंग वाले डिवाइस उतार सकते हैं।

यदि आगामी साल 2026 में ऐसा होता है तो कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की रेंज आगे बढ़ सकती है। हालांकि भारत में ये मोबाइल्स आएंगे या नहीं इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। मौजूदा समय में OnePlus 13s भारत में छोटे साइज वाला लेटेस्ट फोन है इसमें 6.32 इंच का FHD+ (2640×1216 पिक्सल) LTPO ProXDR डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 50MP का Sony LYT-700 वाइड कैमरा और 50MP का S5KJN5 टेलीफोटो कैमरा व 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह 5,850mAh की बड़ी बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

आखिर में आपको बताते चलें कि छोटे साइज वाले डिस्प्ले को पसंद करने वालों के लिए इन आगामी फोंस का इंतजार करना अच्छा हो सकता है। क्योंकि इनमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार फीचर्स हो सकते हैं। हालांकि अभी शुरुआती जानकारी आई है इसके बारे में आने वाले दिनों में और भी अपडेट मिल सकते हैं। जिसके बाद ही हम आपको और बेहतर सुझाव दे पाएंगे। (सोर्स)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here