iQOO 15R, iQOO Z11x 5G और Vivo V70 FE लॉन्च से पहले हुए सर्टिफिकेशन में लिस्ट, जानें कैसे मिल सकते हैं फीचर्स

Join Us icon

iQOO और Vivo के अपकमिंग स्मार्टफोंस को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जहां iQOO 15R को इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट से भी मंजूरी मिल गई है। इसी लिस्टिंग में iQOO Z11x 5G और Vivo V70 FE भी देखे गए हैं। जिससे संकेत मिलता है कि ये तीनों स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। आइए, आगे जानते हैं लिस्टिंग में कौन से फीचर्स सामने आए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Z11x 5G को भारत की BIS और यूरोप की EEC अथॉरिटी से भी सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जो इसके इंडिया लॉन्च का इशारा करता है। वहीं, iQOO 15R मलेशिया की SIRIM, भारत की BIS और यूरोप की EEC साइट पर स्पॉट हुआ है। जिससे लगता है कि कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी में है।

Vivo V70 FE भी SIRIM, EEC और TUV डेटाबेस में सामने आ चुका है, जहां TUV लिस्टिंग में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी दी गई है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें फिलहाल iQOO Z11x 5G और Vivo V70 FE की खूबियां सामने नहीं आई हैं, लेकिन iQOO 15R को लेकर माना जा रहा है कि यह चीन में 15 जनवरी को लॉन्च होने वाले iQOO Z11 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन बनकर आ सकता है। यदि ऐसा होता है तो इसमें 6.59-इंच का LTPS OLED 1.5K डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह शानदार Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस रखा जा सकता है। फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकता है।

बैटरी के मामले में 7,600mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 32MP फ्रंट कैमरा और पीछे OIS के साथ 200MP Samsung HP5 प्राइमरी सेंसर सहित 8MP सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है।

iQOO 15R बड़ी बैटरी के साथ और मोबाइल गेमिंग पसंद करने वालों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। iQOO Z11x 5G मिड-रेंज सेगमेंट में उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो 5G कनेक्टिविटी और बैलेंस्ड परफॉरमेंस चाहते हैं। जबकि Vivo V70 FE कैमरा और फास्ट चार्जिंग सहित बढ़िया परफॉरमेंस की तलाश कर रहे ग्राहकों को लुभा सकता है। हालांकि सही सलाह हम आपको इनके सभी स्पेसिफिकेशंस आने के बाद ही दे पाएंगे।

vivo-v70-bis-listing-india-launch-soon

iQOO 15R का मुकाबला संभावित तौर पर OnePlus 13R और Realme GT 7 जैसे फोंस से हो सकता है। वहीं, iQOO Z11x 5G को Redmi Note 14 और Samsung Galaxy A16 जैसे मोबाइल्स से टक्कर मिल सकती है। इसके अलावा Vivo V70 FE को बाजार में Samsung Galaxy S25 FE और Oppo Reno 15 जैसे मॉडल्स से टक्कर मिल सकती है। हालांकि यह सिर्फ अनुमानित है और असल टक्कर के लिए और जानकारी आने का वेट करना होगा।

यदि आप भी आने वाले कुछ हफ्तों में नए मोबाइल की लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो iQOO 15R, iQOO Z11x 5G और Vivo V70 FE के लिए रुक सकते हैं। यह मिड से लेकर हाई बजट तक आपको बढ़िया विकल्प के रूप में मिल सकते हैं। 91मोबाइल्स पर हम आपको आगे भी इनका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here