iQOO 15T लीक: 8000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 144Hz 2K डिस्प्ले के साथ आ सकता है फोन

Join Us icon

iQOO 15T को लेकर नई जानकारी सामने आई है। यह फोन होम मार्केट चीन में जल्द आ सकता है। हालांकि ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है, लेकिन लगातार इसे लेकर जानकारियां लीक हो रही हैं। वहीं, अब नए लीक में और फीचर्स सामने आए हैं। उम्मीद है इसे मिड रेंज प्रीमियम डिवाइस के रूप में एंट्री मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार, आगामी iQOO 15T में 6.82-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह हाई-एंड डिस्प्ले एक्सपीरियंस गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए दमदार साबित हो सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek का लेटेस्ट Dimensity 9500 चिपसेट दिए जाने की बात कही जा रही है। जो फ्लैगशिप लेवल अनुभव दे सकता है।

बैटरी के मामले में भी iQOO 15T फोन शानदार हो सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए सही रह सकती है। इसके साथ 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, हालांकि इसमें वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद कम ही है।

कैमरा की बात करें तो iQOO 15T में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 प्राइमरी रियर सेंसर दिया जा सकता है, जो हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है। हालांकि इसके अन्य रियर कैमरा सेटअप की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। डिजाइन की बात करें तो इसमें मेटल फ्रेम दिया जा सकता है, जिससे फोन को प्रीमियम लुक और मजबूती मिल सकती है।

कहा जा रहा है कि iQOO 15T डिवाइस चीन में OnePlus Ace 6 Ultra और Redmi K90 Max जैसे पावरफुल फोंस को टक्कर दे सकता है। हालांकि असल मुकाबला तो बाजार में आने के बाद ही पता चल पाएगा।

बता दें कि iQOO होम मार्केट चीन में नई Neo 11 सीरीज पर भी काम कर रहा है। फिलहाल इस सीरीज के स्पेसिफिकेशंस तो सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह मौजूदा मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन हो सकती है।

iQOO 15T स्मार्टफोन ही नहीं, कंपनी नया फ्लैगशिप टैबलेट iQOO Pad 6 Pro भी लॉन्च कर सकती है। लीक के अनुसार इसमें 13.2-इंच की LCD स्क्रीन मिल सकता है। जो 4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है।

आगामी iQOO Pad 6 Pro टैबलेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आ सकता है और इसमें 16GB RAM व 512GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 13,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। यह डिवाइस Man Dao, Grey Crystal और Silver Wing जैसे कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है।

यदि आप iQOO के नए फोन और टेबलेट सहित नियो सीरीज को लेना चाहते हैं तो थोड़ा वेट करना होगा। उम्मीद है ब्रांड जल्द ऐलान कर सकता है। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here