iQoo 3 की लाइव इमेज हुईं लीक, पंच-होल डिसप्ले के साथ होगा पेश

Vivo iQoo सब-ब्रांड इंडिया में अपने पहले फोन को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी इंडिया का और कंपनी का पहला 5जी फोन जल्द पेश कर सकती है। iQoo भारत में स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा। वहीं, अब चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर iQoo 3 की लाइव इमेज लीक हुई है।
इन इमेज को वीबो पर टिप्सटर ‘Digital Chat Station’ ने शेयर किया है। लीक इमेज को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन iQoo 3 होगा। इमेज के अनुसार फोन पूरी तरह से बेजल लेस होगा और फ्रंट पर बाईं ओर पंच होल होगा, जिसमें सिंगल कैमरा दिया जाएगा।
इसके अलावा फोन की इमेज से सामने आया है कि फोन के नीचे राउंड सर्किल में फिंगरप्रिंट आईकॉन होगा। इससे उम्मीद की जा रही है कि iQoo फ्लैगशिप में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। कंपनी इससे पहले इंडिया में आने वाले अपकमिंग iQoo फोन को लेकर टीज कर चुकी है कि डिवाइस liquid कूलिंग और 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: इंडिया का पहला 5G Phone इसी महीने हो सकता है लॉन्च, iQOO ने कर दिया टीज़
iQoo 3 को लेकर जानकारी सामने आई है कि फोन 6.44-इंच फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) OLED डिसप्ले होल-पंच के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC होगा। वहीं, फोन में क्वाड रियर कैमरा 48-मेगापिक्सल मेन स्नैपर और 4,410mAh बैटरी 55W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी।
बता दें कि iQOO के अनुसार कंपनी अपने स्मार्टफोंस को मोबाइल गेमिंग के लिहाज से बनाएगी। ब्रांड के फोन में एक ओर जहां पावरफुल प्रोसेसर होगा वहीं गेमिंग के शौकिन यूजर्स के लिए यह कंपनी फोन में खास गेमिंग फीचर्स व मोड भी शामिल करेगी। इसके साथ ही iQOO का कहना है कि ब्रांड के स्मार्टफोंस इंडिया में बेस्ट बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि iQOO स्मार्टफोंस में जहां बड़ी एमएएच वाली बैटरी दी जा सकती है वहीं कंपनी अपने आगामी स्मार्टफोंस को फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतार सकती है।