
iQOO बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 25 फरवरी को इंडिया में बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन का नाम iQOO 3 होगा जो 4G और 5G दो मॉडल्स में बाजार में एंट्री लेगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर iQOO 3 का प्रोडक्ट पेज भी बनाया जा चुका है जहां से फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है। वहीं अब बाजार में आने से पहले ही 91मोबाइल्स को iQOO 3 स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी भी हाथ लगी है। यह स्मार्टफोन आने वाले कुछ ही दिनों इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से iQOO 3 की कीमत की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार iQOO 3 के 4G मॉडल को 35,000 रुपये के करीब कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा। तथा फोन के 5G मॉडल की शुरूआती कीमत इंडियन मार्केट में 40,000 रुपये के करीब होगी। फोन का हाईएंड वेरिएंट बाजार में 45,000 रुपये के करीब कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। हमें मिली जानकारी के अनुसार iQOO 3 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
iQOO 3
लीक रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है कि यह डिवाईस 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार iQOO 3 में 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो देखने को मिलेगा और इस फोन की डिसप्ले 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली होगी।टेना पर V1955A यानि iQOO 3 का डायमेंशन 158.51 x 74.88 x 9.16एमएम और वज़न 214.5 ग्राम बताया गया है।
आईक्यू 3 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जो 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। वहीं लीक के मुताबिक iQOO 3 को तीन रैम वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 12 जीबी रैम, 8 जीबी रैम और 6 जीबी रैम देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन बाजार में 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। iQOO 3 एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट वर्ज़न एंडरॉयड 10 पर लॉन्च होगा। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,410एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है जिसके साथ फोन में 55वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
फ्लिपकार्ट पर होगी इंडिया के पहले 5G फोन Realme X50 Pro की सेल, सबसे पावरफुल प्रोसेसर से होगा लैस
बता दें कि लीक हुई आईक्यू 3 की फोटो से पता चला था कि यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। बताया जा रहा है कि इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जो Sony IMX686 या फिर Samsung GW1 सेंसर होगा। इसके साथ ही iQOO 3 में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो अन्य कैमरा सेंसर्स की जानकारी भी सामने आई है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। iQOO के इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और liquid कूलिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी जिसकी जानकारी कंपनी अपने टीज़र में भी दे चुकी है।





















