
Realme X50 Pro को अब ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि 24 फरवरी को इंडिया रियलमी एक्स50 प्रो को पेश किया जाएगा। ध्यान रहे इसी दिन कंपनी इस फोन को मैड्रिड में ग्लोबल लॉन्च करने वाली है। वहीं, अब फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि फोन की सेल यहां की जाएगी।
फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार फोन को स्नैपड्रैगन 865 SoC, डुअल मोड 5G सपोर्ट, 64MP क्वाड कैमरा 20x जूम, डुअल अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा, 90Hz AMOLED डिसप्ले और 65W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। हालांकि, इनमें से काफी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा पहले भी ऑफिशियल तौर पर हो चुका है।
लीक के अनुसार रियलमी एक्स50 प्रो स्मार्टफोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, टेलीफोटो लेंस और डेफ्थ सेंसर देखने को मिलेगा।
डिजाइन की बात करें तो कंपनी की ओर से टीज़ की गई फोटो से पता चला है कि Realme X50 Pro स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच होल स्क्रीन के उपरी हिस्से पर बाईं ओर दी गई है। फोटो में फोन को राउंड ऐज़ेज पर बना दिखाया गया है। उम्मीद है कि यह फोन फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।
वहीं रियलमी एक्स50 प्रो की फोटो से जानकारी मिल चुकी है कि फोन के बॉटम में यूएसबी टाईपी सी पोर्ट मौजूद रहेगा जिसके दाईं ओर स्पीकर ग्रिल और बाईं ओर सिम स्लॉट मौजूद रहेगा। बता दें कंपनी यह जानकारी भी दे दी है कि Realme X50 Pro स्मार्टफोन डुअल मोड 5G सपोर्ट करेगा। रियलमी एक्स50 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा। यहां क्लिक कर जानें फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स।



















