iQOO 3 हो सकता है ब्रांड के आने वाले फोन का नाम, 4410एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर हो सकता है लॉन्च

Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि अब आईक्यू वीवो से कंपनी से अलग हो रहा है और एक इंडिपेंडेंट ब्रांड के रूप में काम करेगा। iQOO ने बताया था कि ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस अब वीवो ने नहीं रहेंगे और कंपनी फरवरी महीने में अपना पहला स्मार्टफोन बाजार में उतार देगी। वहीं आज आईक्यू से जुड़ा एक नया लीक सामने आया है जिसमें बताया गया था है कंपनी अगले महीने जो नया फोन इंडियन मार्केट में लाने वाली है वह iQOO 3 नाम के साथ लॉन्च होगा। वहीं साथ ही iQOO 3 की हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हो गई है।
iQOO 3 की जानकारी कंपनी की ओर से नहीं बल्कि @Sudhanshu1414 यूजर नेम वाले एक टिपस्टर द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई है। इस टिप्सटर ने दावा किया है कि आईक्यू अपने इंडिपेंडेंट स्मार्टफोन के रूप में सबसे पहले iQOO 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वहीं दूसरी ओर डिजीटल चैट स्टेशन की ओर से कुछ दिनों पहले आईक्यू 3 की स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर शेयर की गई थी। खास बात यह है कि iQOO 3 यानि बतौर इंडिपेंडेट ब्रांड आईक्यू द्वारा इंडिया में लॉन्च किया जाने वाली स्मार्टफोन सबसे पहले भारत आएगा और उसके बाद विश्व के अन्य बाजारों में एंट्री लेगा।
iQOO 3
आईक्यू 3 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन पंच होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार यह डिस्पले 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। iQOO 3 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा जो 5G मॉडम से लैस होगा।
iQOO 3 को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन में चौकोर शेप का कैमरा सेटअप दिए जाने की बात कही गई है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं तरफ रहेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,410एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है जो 55वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। बहरहाल iQOO द्वारा कोई घोषणा न किए जाने तक iQOO 3 के नाम और इसकी स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि 91मोबाइल्स नहीं करता है।
ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म होंगे टारगेट
iQOO ने साफ किया है कि कंपनी इंडिया के ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर अपने स्मार्टफोंस उपलब्ध कराएगी। हालांकि हो सकती है कि फोन लॉन्च के तुरंत बाद iQOO स्मार्टफोन सिर्फ ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स पर ही सेल के लिए उपलब्ध हो तथा कंपनी थोड़े समय बाद ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर अपने फोंस को बेचे। वहीं iQOO के मुताबिक स्मार्टफोंस की सेल के साथ ही कंपनी उनकी सर्विस इत्यादि के लिए iQOO अपने अलग से सर्विस सेंटर बनाएगी। यानि iQOO स्मार्टफोंस के लिए यूजर्स को Vivo के सर्विस सेंटर पर निर्भर नहीं रहना होगा। गौरतलब है कि iQOO के स्मार्टफोंस ‘मेक इन इंडिया’ होंगे तथा कंपनी बेंगलुरू से अपना बिजनेस और मैन्युफेक्चरिंग ऑपरेट करेगी।