
iQOO Neo 10 Pro+ एक हाई-एंड स्मार्टफोन होगा। जिसकी लॉन्चिंग इस महीने चीन में होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले, iQOO ने आधिकारिक तौर पर Neo 10 Pro+ का डिजाइन रिवील कर दिया है। इसका लुक iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro से मिलता-जुलता है, लेकिन कुछ मायनों में अलग भी नजर आता है। चलिए, iQOO Neo 10 Pro Plus के लुक पर एक नजर डालते हैं और इसके अनुमानित स्पेसिफिकेशंस व बेंचमार्क स्कोर की डिटेल्स भी जानते हैं।
iQOO Neo 10 Pro+ की पहली झलक
iQOO ने अपने वीबो (Weibo) अकाउंट पर iQOO Neo 10 Pro+ का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें डिवाइस की पिछली साइड दिखाई गई है।
इसमें चेकर्ड ग्रेडिएंट ब्लू फिनिश देखने को मिलती है, जिसके साथ रियर कैमरा आइलैंड के नीचे “iQOO” और “NEO Time to Play” की ब्रांडिंग भी दी गई है। वहीं, Neo 10 Pro में ड्यूल-टोन फिनिश के साथ-साथ प्लेन कलर ऑप्शन्स भी देखने को मिलते हैं।

इस स्मार्टफोन का कैमरा आइलैंड वर्टिकल दिशा में है, जो थोड़ा उभरा हुआ है और इसमें दो कैमरा लेंस दिए गए हैं। कैमरा सिस्टम में एक एस्फेरिकल लेंस और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट भी शामिल है, जिससे साफ और स्थिर फोटो/वीडियो आउटपुट मिलने की उम्मीद है।
कैमरा आइलैंड के ठीक बगल में एक फ्लैशलाइट मॉड्यूल भी देखा जा सकता है।
फोन के किनारे फ्लैट हैं और किनारों पर चाम्फर्ड एज डिजाइन दिया गया है।
iQOO Neo 10 Pro+ डिटेल्स (संभावित)
- कैमरा: प्राइमरी कैमरा 50MP सेंसर (1/1.56) हो सकता है जिसे 50MP अल्ट्रावाइड स्नैपर के साथ जोड़ा गया है।
- डिस्प्ले: आगे की तरफ, फोन में 2K रिजॉल्यूशन वाला स्ट्रेट डिस्प्ले, सेंट्रल पंच होल और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट रीडर हो सकता है। प्रोसेसर: फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC के साथ पेश किया जा सकता है। यह iQOO Neo 10 Pro के अंदर मौजूद MediaTek Dimensity 9400 से ज्यादा पावरफुल चिप है।
- बैटरी: इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी हो सकती है।
- गीकबेंच: फोन की लीक हुई गीकबेंच लिस्टिंग से 16GB रैम का पता चला है और यह Android 15 सॉफ्टवेयर पर चलता है। सिंगल-कोर टेस्ट में इसके स्कोर 3,078 और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,297 हैं।
- भारत में लॉन्च की उम्मीद: चूंकि iQOO Neo 10 Pro भारत में नहीं आया है, इसलिए हमें उम्मीद कम ही है कि iQOO Neo 10 Pro+ हमारे देश में आएगा।
लुक्स की बात करें तो iQOO Neo 10 का इंडिया मॉडल चीन वाले एडिशन से अलग दिखाई देता है। ऐसे में अगर Pro मॉडल्स भारत में लॉन्च होते हैं, तो इसके डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।











