
iQOO Neo 10R भारत में 11 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है और यह देश में पहला Neo 10-सीरीज मॉडल होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को टीज करना शुरू कर दिया है। यह Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, 2,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और OIS सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, अब iQOO Neo 10R की फास्ट चार्जिंग डिटेल्स भी कन्फर्म हो चुकी हैं।
iQOO Neo 10R फास्ट चार्जिंग डिटेल्स
- नए टीजर पोस्टर से पुष्टि होती है कि iQOO Neo 10R फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
Charge at the speed of dominance! ⚡ Redefine power with blazing-fast 80W Charging on #iQOONeo10R, fueling your game in minutes and keeping you ahead of the competition.
Available exclusively on @amazonIN and https://t.co/bXttwlYQef.#AmazonSpecials #PowerToPlay #iQOONeo10R… pic.twitter.com/HZvCgmwb7J
— iQOO India (@IqooInd) February 13, 2025
- इसकी तुलना में पिछले साल iQOO Neo 9 Pro को 120W फास्ट चार्जिंग के साथ लाया गया था।
- फोन को iQOO वेबसाइट के अलावा विशेष रूप से Amazon के जरिए सेल किए जाने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है।
iQOO Neo 10R के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन
iQOO Neo 10R का डिजाइन टीजर पोस्टर्स के जरिए सामने आ चुका है। पीछे की तरफ स्क्वायर-कम-सर्कुलर (Squircle) कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल-कैमरा सेंसर और ‘OIS’ टेक्स्ट के लिए अलग कटआउट शामिल है। Raging Blue कलर में ब्लू और वाइट का डुअल-टोन लुक है, जबकि Moonknight Titanium थोड़ा सॉफ्ट और म्यूटेड लुक में आएगा। फोन में सेंटर पंच-होल कटआउट सेल्फी कैमरे के लिए दिया गया है और फ्लैट एजेस देखने को मिलते हैं।
ऐसी खबरें हैं कि iQOO Neo 10R चीन में उपलब्ध iQOO Z9 Turbo Endurance Edition के समान है। वहीं, आगे आप हाल ही में लीक हुए iQOO Neo 10R के स्पेसिफिकेशंस देख सकते हैं।
- डिस्प्ले: iQOO Neo 10R में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
- प्रोसेसर: फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट मिल सकता है। यह iQOO Neo 9 Pro पर स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 की जगह लेगा।
- मेमोरी: हैंडसेट को कई कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है। हम 8GB + 256GB, 12GB + 256GB स्टोरेज और 8GB/128GB वैरियंट भी देख सकते हैं।
- कैमरा: आने वाले iQOO फोन में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। याद दिला दें कि QOO Neo 9 Pro में 50MP Sony IMX920 प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है।
- बैटरी: हैंडसेट में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,400mAh की बड़ी सेल होने की संभावना है। तुलना के लिए iQOO Neo 9 Pro में 5,160mAh की बैटरी है।
iQOO Neo 10R को इस सेगमेंट का सबसे तेज फोन बताया जा रहा है, जिसका AnTuTu स्कोर लगभग 1.7 मिलियन है। यहां ‘सेगमेंट’ का मतलब 30,000 रुपये से कम है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि डिवाइस की शुरुआती कीमत इसी रेंज में होगी। बता दें कि चीन में iQOO Z9 टर्बो एंड्योरेंस एडिशन की कीमत बेस मॉडल के लिए CNY 1,899 (लगभग 22,700 रुपये) है।











