120हर्ट्ज़ पंच-होल डिसप्ले और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर लॉन्च होगा iQOO Neo 3, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

Join Us icon

Vivo के साथ हिट होने के बाद iQOO अब एक अलग ब्रांड बन चुका है। फरवरी महीने में आईक्यू ने भारतीय बाजार में बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड अपना पहला स्मार्टफोन iQOO 3 नाम के साथ बाजार में उतारा था। यह फोन 4G और 5G दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ था। इंडिया में काफी पंसद किए गए आईक्यू 3 के बाद अब कंपनी जल्द ही एक और नया फोन iQOO Neo 3 लाने की तैयारी में है। इस फोन को लेकर अभी तक कई लिस्टिंग व लीक्स आ चुके हैं। वहीं आज फिर से iQOO Neo 3 की एक बड़ी खबर सामने आई है। ताजा खबर में आईक्यू नियो 3 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।

iQOO Neo 3 से जुड़ी यह खबर चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये मिली है। वेइबो पोस्ट की मानें तो आईक्यू नियो 3 को कंपनी की ओर से 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यदि ऐसा होता है कि iQOO Neo 3 ब्रांड का पहला फोन होगा जो यह रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इस फोन में पंच-होल डिसप्ले ​दी जाएगी और यह होल ​स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर स्थित होगा।

iQOO Neo 3 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जो वीवो के यूजर इंटरफेस फनटच ओएस पर काम करेगा। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 देखने को मिलेगा। वेईबो पर बताया गया है कि iQOO Neo 3 बाजार में V1981A मॉडल नंबर के साथ एंट्री लेगा। वहीं इस फोन में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात इस लीक में सामने आई है। बहरहाल iQOO Neo 3 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

iQOO 3

आईक्यू 3 की बात करें तो यह फोन इंडिया में दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 5G और 4G शामिल है। आईक्यू फोन LPDDR5 रैम और UFS 3.1 Flash Storage सपोर्ट करते हैं। सबसे पहले 5G मॉडल की बात करें तो यह फोन 12 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से आईक्यू 3 के 5जी मॉडल को 44,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

iqoo-neo-3-v1981a-snapdragon-865-chipset-120hz-punch-hole-display-specs-leaked

इसी तरह iQOO 3 के 4G मॉडल को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो iQOO 3 4G का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 36,990 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 39,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here