
चीन में iQOO ने अपने नए फ्लैगशिप टैबलेट iQOO Pad6 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे iQOO 15T स्मार्टफोन के साथ बाजार में उतारा है। यह नया टैबलेट प्रीमियम लुक, बड़ी बैटरी और गेमिंग फोकस्ड फीचर्स के साथ आया है। खास बात यह है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉरमेंस और गेमिंग के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही ग्राहकों को टैबलेट में लैपटॉप जैसा अनुभव मिल सकता है। आइए, आगे कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।
iQOO Pad6 Pro में 13.2-इंच का बड़ा 4K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलता है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट 13 नेटिव 4K गेम्स को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को स्मूद और हाई-क्वालिटी गेमिंग एक्सपीरियंस मिल जाएगा। बेहतर गेमिंग के लिए इसमें गेम सुपर-रिजॉल्यूशन, सुपर-फ्रेम एन्हांसमेंट और बेहतर टच रिस्पॉन्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स 4K गेमप्ले स्क्रीनशॉट और 4K स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी कर पाएंगे।
परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO Pad6 Pro टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ कंपनी का खुद का बना Monster Over-Core Engine भी मिलता है। इसमें हीट कंट्रोल के लिए VC three-dimensional cooling system भी लगा है। डिवाइस को पावर देने के लिए 13,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिससे लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग की जा सकती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO Pad6 Pro Android आधारित OriginOS 6 HD पर काम करता है। इसमें Vivo office suite, lossless file transfer, XiaoV memory, Atomic Notes और Atomic Workbench जैसे कई प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि टैबलेट PC-लेवल एप्लीकेशन एडेप्टेशन को सपोर्ट करता है, जिससे मल्टीटास्किंग और ऑफिस वर्क का एक्सपीरियंस शानदार मिल सकता है।
कीमत की बात करें तो चीन में iQOO Pad6 Pro के 8GB + 256GB वैरियंट की शुरुआती कीमत 4,299 युआन यानी तकरीबन 60,807 रुपये रखी गई है। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 4,499 युआन यानी 63,636 रुपये, 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत 4,999 युआन यानी करीब 70,708 रुपये और टॉप 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 5,999 युआन यानी लगभग 84,853 रुपये है। कलर्स के मामले में Isle of Man, Silver Wing और Gray Crystal ऑप्शंस मिलेंगे।
यदि आप चीन में हैं और हर मामले में तगड़ा टैबलेट लेने की इच्छा है तो iQOO Pad6 Pro शानदार ऑप्शन है। आप इसे चुन सकते हैं। इसका Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, बड़ी 13,000mAh बैटरी, 13.2-इंच का बड़ा 4K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और ओवरऑल अनुभव आपको निराश नहीं करेगा। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।














