
iQOO Z11x 12 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। यह 8GB RAM वाला 5G फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और तगड़ी 7200mAh Battery के साथ आएगा। इस अपकमिंग मोबाइल के मार्केट में आने से पहले ही कंपनी ने अनांउस कर दिया है कि इसी ‘ज़ेड11 सीरीज’ का एक और नया मॉडल iQOO Z11 5G भी टेक मंच पर दस्तक देने वाला है। इस फोन की ऑफिशियल जानकारी स्वयं आइकू प्रोडक्ट मैनेजर Xing Cheng ने दी है।
iQOO Z11 लॉन्च कंफर्म हो गया है। ब्रांड के चाइना प्रोडक्ट मैनेजर ने कंपनी की 7वीं सालगिरह के मौके पर इस अपकमिंग फोन की अनाउंसमेंट की है। कंपनी अधिकारी की ओर से फोन लॉन्च डेट की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की सकते हैं कि अगले महीने अप्रैल में आइकू ज़ेड11 5जी फोन टेक मार्केट में दस्तक दे देगा। यह मोबाइल सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा और बाद में इंडिया सहित अन्य देशों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
आइकू ज़ेड11 5जी फोन को लेकर Xing Cheng ने कहा है कि यह मोबाइल 2,000-3,000 युआन यानी 25 हजार से 35 हजार रुपये की रेंज में मोबाइल यूजर्स की पहली पसंद बन सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हुए कंपनी ने बता दिया है कि iQOO Z11 बेहद ही ताकतवर 9020mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। देखा जाए तो यह ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनेगा।
पावरफुल बैटरी के साथ ही यह मोबाइल गेमिंग के लिए भी बेहतर साबित हो गया है। कंपनी के मुताबिक आइकू ज़ेड11 5जी फोन में 165Hz gaming display मिलेगी। इस फोन में हाई 165हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर गेम खेले जा सकेंगे जो बेहद ही स्मूथ और लैगफ्री एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे। उम्मीद है कि इस मोबाइल में कंपनी 1.5K AMOLED स्क्रीन दे सकती है। फोन प्रोसेसर कौन सा होगा, इस जानकारी के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा।
12 मार्च को इंडिया में लॉन्च होने वाले iQOO Z11x की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर पर काम करेगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर मोबाइल चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। आइकू का दावा है कि यह ज़ेड11एक्स 1 मिलियन से अधिक का AnTuTu score अचीव कर सकता है।
पावर बैकअप के लिए आइकू ज़ेड11एक्स में 7200एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में इसपर लगातार 40 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है। ये फोन 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया जा रहा है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है और इसके साथ ही रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।
iQOO Z11x 16GB RAM की ताकत से लैस होगा। दरअसल इस फोन में 8जीबी फिजिकल रैम दी जाएगी और एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के जरिये इसमें 8जीबी वचुर्अल रैम भी जोड़ी जा सकेगी। यह मोबाइल 256GB UFS 3.1 Storage पर पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन को पानी से बचाने के लिए इसे IP68 व IP69+ रेटिंग के साथ लाया जा रहा है। आइकू ज़ेड11एक्स का प्राइस क्या है? इस जानकारी के लिए 12 मार्च तक फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।















