itel A100 भारत में 6,799 रुपये में लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, 90Hz डिस्प्ले और Ultralink फीचर से लैस

Join Us icon

itel ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन itel A100 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो किफायती कीमत में मजबूत बिल्ड, स्टाइलिश डिजाइन और बेसिक परफॉरमेंस चाहते हैं। इसमें मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) भी है, जो इसे रोजमर्रा के उपयोग में ज्यादा मजबूत बनाता है। आइए, आगे आपको फुल स्पेसिफिकेशंस, प्राइस और उपलब्धता विस्तार से बताते हैं।

कीमत की बात करें तो itel A100 का 3GB RAM वैरियंट 6,799 रुपये और 4GB RAM ऑप्शन 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन भारत के सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। खास बात यह है कि itel इस फोन के साथ 100 दिनों के भीतर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दे रहा है। जिससे यह इस सेगमेंट में मजबूत और अच्छा विकल्प बन सकता है। इसके अलावा फोन 8.49mm पतला है और इसे Silk Green, Pure Black और Titanium Gold जैसे रंगों में लॉन्च किया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो itel A100 में 6.6-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आती है और स्मूद स्क्रॉलिंग के साथ बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकती है। इसके साथ DTS सपोर्ट वाला सिंगल स्पीकर दिया गया है, जो ऑडियो अनुभव बेहतर देता है। इसके अलावा फोन में Dynamic Bar फीचर भी दिया गया है, जिससे बैटरी स्टेटस, कॉल्स और नोटिफिकेशन्स की जानकारी स्क्रीन पर मिल जाती है।

itel A100 की बड़ी खासियत Ultralink फीचर है। जो नेटवर्क न होने की स्थिति में भी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में मदद कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर उन जगहों में उपयोगी साबित हो सकता है जहां नेटवर्क कवरेज कमजोर रहता है। मेमोरी की बात करें तो स्मार्टफोन को 3GB RAM + 5GB वर्चुअल RAM और 4GB RAM + 8GB वर्चुअल RAM में लॉन्च किया गया है, दोनों ही वैरियंट 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए itel A100 में ऑक्टा-कोर Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Android 15 Go Edition के साथ जोड़ा गया है। यह कॉम्बिनेशन डेली उपयोग, मल्टीटास्किंग, हल्की गेमिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मूद एक्सपीरियंस दे सकता है।

itel A100 में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो बेहतर इमेज प्रोसेसिंग के साथ शार्प और वाइब्रेंट फोटो क्लिक करने में सक्षम बताया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। खास बात यह है कि इस बजट स्मार्टफोन में IR ब्लास्टर भी दिया गया है, जिससे ग्राहक टीवी, एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को रिमोट की तरह कंट्रोल कर सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो itel A100 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जर के साथ आती है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है, जिससे डिवाइस को जल्दी और सुरक्षित तरीके से अनलॉक किया जा सकता है।

यदि आप भी सस्ता फोन लेने की इच्छा रखते हैं तो itel A100 अच्छा विकल्प बन सकता है। खासकर इसका डिजाइन फ्लैगशिप मॉडल जैसा है। जिससे यह आपको ज्यादा लुभा सकता है। यानी कम कीमत में आपको महंगा दिखने वाला OnePlus जैसा फोन मिल सकता है। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here