4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ आईटेल ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन

Join Us icon

पिछले दिनों ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईटेल ने अपना सस्ता 4जी फोन ए41 भारत में लॉन्च किया था। अब इसी कड़ी में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए आईटेल की ओर से इस फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न ए41प्लस भारतीय बाजार में पेश किया गया है। 6,590 रुपये की कीमत वाला यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का सस्ता 4जी वोएलटीई फोन रेडमी 4, जानें कैसे खरीदें इस दमदार स्मार्टफोन को

आईटेल ए41प्लस को कंपनी की ओर से 480×854पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

itel-wish-a41-1

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए भी इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट का कैमरा मौजूद है। वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस के साथ ही इस फोन में ओटीजी सपोर्ट दिया गया है जो फोन की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है।

एचटीसी यू 11 लॉन्च, बटन की जरूरत नहीं सिर्फ फोन को दबाने से करेगा सब काम

ए41प्लस में दिया गया 4जी वोएलटीई सपोर्ट 4जी सिम यूजर्स को इंटरनट सर्फिंग के साथ ही वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी प्रदान करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,400एमएएच की बैटरी भी दी गई है। 6,590 रुपये की कीमत पर यह फोन मोचा और शेपेंन ह्यू कलर में आॅफलाईन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।