
ताइवानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने अपनी फ्लैगशिप में आज नया डिवाईस यू 11 लॉन्च कर दिया है। एचटीसी की यू सीरीज़ में जोड़ा गया यह फोन स्क्वीज़ फीचर के साथ पेश किया गया है जो सिर्फ फोन को हाथ में पकड़ कर भींचने भर से ही यूजर की कमांड फॉलो करेगा। यह फोन आने वाले माह में भारत आने की संभावना है। एचटीसी यू 11 को 749 यूरो में पेश किया गया है, जो भारतीय कंरसी अनुसार तकरीबन 52,800 रुपये है।
एचटीसी यू 11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे टच सेंसेटिव डिस्पले के साथ 2560×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की डब्ल्यूक्यूएचडी स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम के नेक्स्ट जेनेरेशन चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर कार्य करता है।
कंपनी की ओर से इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए एचटीसी के इस लेटेस्ट फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का रियर सोनी आईएमएक्स362 सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी के इस फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स351 सेंसर मौजूद है।
बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में कंपनी का एआई अस्सिटेंट एचटीसी सेंस दिया गया है। यह फोन आईपी67 रेटिड है जो इसे पानी व धूल से बचाता है। एचटीसी यू 11 को सिंगल सिम और डुअल सिम के दो मॉडल में लॉन्च किया गया है पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के बारे में आई नई जानकारी, 6.3-इंच स्क्रीन के साथ होगा डुअल रियर कैमरा
माना जा रहा है कि यह फोन जूद माह में भारत में पेश किया जा सकता है तथा देश में एचटीसी यू 11 का सिर्फ 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वाला वेरिंएट ही लॉन्च होगा। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में यह फोन अमेज़न सिल्वर, सफायर ब्लू, ब्रिलियंट ब्लैक, आईस वाईट तथा सोलर रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।




















