itel City 200 लॉन्च: सस्ते में मिलेगी 120Hz स्क्रीन, 5200mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड बॉडी

Join Us icon

itel ने युगांडा में अपना नया स्मार्टफोन itel City 200 लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल पेश किए गए itel City 100 का सक्सेसर बनकर आया है। बता दें कि यह डिवाइस युगांडा मार्केट में उपलब्ध कराया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसके अन्य देशों में भी लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

डिजाइन की बात करें तो itel City 200 में 7.45mm स्लिम यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है, जिसमें मेटैलिक डेकोरेटिव फिनिश है। यह स्मार्टफोन Bass Black, Echo Silver, Melody Pink और Vibe Purple जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

डिस्प्ले की बात करें तो itel City 200 फोन में 6.78 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 700 निट्स तक शेयर की गई है। जिससे आउटडोर यूज में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलने का दावा किया गया है।

पावर बैकअप के लिए itel City 200 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेक्शन में फोन 50MP रियर कैमरा के साथ आता है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें ऑटो-जूम सपोर्ट वाला फ्रंट कैमरा फीचर दिया गया है। कंपनी ने इस फोन की मजबूती पर भी खास जोर दिया है। itel City 200 को IP65 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी की छींटों से सुरक्षित रख सकती है। वहीं, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन फोन की ड्यूरैबिलिटी को और मजबूत बना सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो itel City 200 में 2km UltraLink फ्री कॉलिंग सपोर्ट, DTS ऑडियो एन्हांसमेंट, 4.5G नेटवर्क सपोर्ट, 48-मंथ फ्लुएंसी सर्टिफिकेशन और One-Tap Easy Start जैसे फीचर्स शामिल हैं। फोन में AI-बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं, हालांकि कंपनी ने अभी इनके बारे में ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की है।

itel ब्रांड ने फिलहाल City 200 के प्रोसेसर और मेमोरी ऑप्शन को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि पूर्व में आई Google Play Console लिस्टिंग में Spreadtrum UMS9230E चिपसेट का जिक्र था। यानी फोन में Unisoc T7250 चिपसेट हो सकता है। वहीं, असल जानकारी ब्रांड द्वारा जल्द शेयर की जा सकती है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो itel Uganda के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी गई है। इसके अनुसार itel City 200 की शुरुआती कीमत UGX 450,000 रखी गई है, जो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 11,600 रुपये है। उम्मीद है ब्रांड इसके अन्य मेमोरी ऑप्शंस की जानकारी भी दे सकता है।

यदि आप Uganda में हैं और सस्ता फोन लेने का मन बना रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। हालांकि यदि आपकी इच्छा 5जी फोन लेने की है तो यह आपके लिए सही विकल्प नहीं है। यह सिर्फ आपकी बेसिक जरूरतों को पूरा कर सकता है। ऐसी ही और टेक खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here