
itel का अगला बजट स्मार्टफोन itel City 200 जल्द बाजार में दस्तक दे सकता है। क्योंकि इसकी जानकारी Google Play Console डेटाबेस पर स्पॉट हुई है। जिससे इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। बता दें कि यह पूर्व में लॉन्च हुए itel City 100 का अपग्रेड बनकर आएगा। आइए, आगे सामने आई खूबियां और अन्य डिटेल्स जानते हैं।
Google Play Console पर फोन का मॉडल नंबर C681L सामने आया है। लिस्टिंग में देखा गया है कि आगामी itel City 200 में Spreadtrum UMS9230E चिपसेट मिल सकता है। यह चिपसेट 2x ARM Cortex-A75 (1.80 GHz) और 6x ARM Cortex-A55 (1.60 GHz) कोर के साथ आता है। जबकि ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU (850 MHz) लगाया जा सकता है।
लिस्टिंग में यह भी पता चला है कि फोन 4GB RAM ऑप्शन के साथ आ सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 15 OS मिल सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 720×1576 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 280 DPI पिक्सल डेंसिटी मिलने की बात सामने आई है। जो एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए बेसिक है, लेकिन अच्छा स्क्रीन अनुभव प्रदान कर सकती है। इस प्लेटफार्म पर देखे जाने से लगता है कि इसका लॉन्च जल्द ही ग्लोबल मार्केट में हो सकता है।
उम्मीद है itel City 200 की इस लिस्टिंग के बाद कंपनी जल्द ही इसके बाकी फीचर्स जैसे कैमरा, बैटरी, चार्जिंग स्पीड और डिजाइन को भी टीज कर सकती है। वहीं, पूर्व मॉडल itel City 100 की बात करें तो इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आया था। फोन में 5200mAh बैटरी, 18W चार्जिंग प्रदान की गई थी। फोटोग्राफी के लिए 13MP रियर कैमरा मौजूद था।
itel City 200 प्रमुख तौर पर बजट यूजर्स और बेसिक यूजर्स को टारगेट कर सकता है। जो बड़े डिस्प्ले, अच्छा बैटरी बैकअप और हल्के ऐप्स के लिए स्मूथ परफॉरमेंस चाहते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Lava Yuva 4, Realme C71 और Infinix Smart 10 जैसे सस्ते मोबाइल्स से हो सकता है।
यदि आप बजट में नया फोन खरीदना चाहते हैं और आपको बेसिक उपयोग करना है तो आगामी itel City 200 किफायती विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इससे जुड़े अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।(सोर्स)














