
टेक ब्रांड आइटेल ने कुछ समय पहले भारत में 6,799 रुपये का स्मार्टफोन itel A100 लॉन्च किया था। वहीं ग्लोबल मार्केट में itel A200 और A200+ फोन लाए गए थे। अब खबर आ रही है कि कंपनी एक और नया स्मार्टफोन itel Power 80 लेकर आ रही है। यह अपकमिंग फोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है जहां मोबाइल के प्रोसेसर और रैम सहित अन्य डिटेल्स भी सामने आई है।
आइटेल पावर 80 को गीकबेंच पर itel P685L मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जिसकी जानकारी हमें टेक आउटलुक वेबसाइट के जरिये प्राप्त हुई है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इस आइटेल स्मार्टफोन को सिंगल-कोर में 445 स्कोर प्राप्त हुआ है और मल्टी-कोर में 1451 गीकबेंच बेंचमार्क प्वाइंट्स मिले हैं। बेंचमार्क स्कोर दर्शाता है कि यह आइटेल फोन एंट्री लेवल परफॉर्मेंस देगा।
गीकबेंच पर itel Power 80 को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस दिखाया गया है। यहां फोन सीपीयू का नाम Spreadtrum UMS9230E बताया गया है जो मार्केट में Unisoc T7250 के रूप में एंट्री लेगा। इस मोबाइल चिपसेट की बेस फ्रिक्वेंसी 1.6गीगाहर्ट्ज़ बताई है जो 1.82गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
itel Power 80 4GB RAM वाला स्मार्टफोन बनकर मार्केट में एंट्री लेगा। गीकबेंच पर यही रैम वेरिएंट सामने आया है। हमारा अनुमान है कि कंपनी इसे 64GB और 128GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध करा सकती है। वहीं लिस्टिंग के मुताबिक यह अपकमिंग आइटेल स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च होगा।
अन्य स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन नाम से ही पता चलता है कि आइटेल पावर 80 को पावरफुल बैटरी पर लाया जाएगा। बताते चलें कि इससे पहले वाले itel Power 70 को 6000mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था जिसके साथ एक ऐसा कवर लाया गया था जिसमें 4000mAh बैटरी लगी थी। यह फोन कवर यूएसबी पोर्ट के जरिये डिवाइस से कनेक्ट हो जाता था और इंटरनल बैटरी के साथ मिलकर फोन को 10000mAh battery की ताकत देता था।
itel Power 70 की ही बात करें तो ग्लोबल मार्केट में यह मोबाइल MediaTek Helio G50 Ultimate प्रोसेसर पर पेश हुआ था जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस स्मार्टफोन को 4GB, 6GB और 8GB RAM पर लाया गया था जो 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था।

आइटेल पावर 70 स्मार्टफोन 6.67-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 700निट्स ब्राइटनेस मिलती है। इस स्क्रीन पर गीले या चिकने हाथों से भी काम किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, एक लाउड स्पीकर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
अगर आप आइटेल का सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो itel A100 को 6,799 रुपये में परचेज कर सकते हैं जिसमें 3GB RAM दी गई है। वहीं 4GB RAM वेरिएंट 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। वर्चुअल रैम तकनीक के जरिये इसे 12GB RAM तक की ताकत दी जा सकती है।

itel A100 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.6-इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा लगा है। पावर बैकअप के लिए itel A100 5000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 10W चार्जिंग मिलती है। इस फोन में Ultralink फीचर भी मौजूद उन जगहों पर नेटवर्क मुहैया कराता है जहां सिग्नल वीक आते हैं।











