सिर्फ 5,799 रुपये में लॉन्च हुआ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरैबिलिटी और 5000mAh बैटरी वाला itel Zeno 20 Max

Join Us icon

itel ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन ZENO 20 Max लॉन्च कर दिया है। यह स्टाइल और मजबूती का कॉम्बिनेशन लेकर आया है। खास बात यह है कि सिर्फ 5,799 रुपये में ग्राहकों को मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरैबिलिटी वाला फोन मिल जाएगा। कंपनी का कहना है कि itel ZENO 20 Max उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम कीमत में मजबूत, भरोसेमंद और अलग दिखने वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। आइए, आगे फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

ZENO 20 Max को IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे यह धूल, हल्की बारिश और छींटों से सुरक्षित रह सकता है। इसके साथ यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है। जो इस प्राइस सेगमेंट में बढ़िया फीचर माना जा सकता है। कलर्स के मामले में यह फोन Space Titanium, Starlit Black और Aurora Blue में उपलब्ध है।

डिस्प्ले की बात करें तो itel ZENO 20 Max में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Dynamic Bar और Always-on Display जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। जिससे यूजर्स को बैटरी स्टेटस, नोटिफिकेशन्स और कॉल अलर्ट्स की जानकारी आसानी से मिल सकती है। ऑडियो के लिए इसमें DTS पावर्ड साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इस बजट सेगमेंट में बेहतर साउंड एक्सपीरियंस दे सकती है।

परफॉरमेंस के लिए itel ZENO 20 Max में T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज के काम, वीडियो कॉलिंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए सही साबित हो सकता है। मेमोरी के लिए स्मार्टफोन 3GB RAM और 4GB RAM वेरिएंट्स में आता है, जिसमें वर्चुअल RAM सपोर्ट भी दिया गया है। स्टोरेज के तौर पर इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि इसी महीने 4GB RAM+128GB स्टोरेज वाला वैरियंट भी लॉन्च किया जाएगा।

itel ZENO 20 Max में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग और स्लाइडिंग जूम बटन के साथ आता है। यह स्लाइडिंग जूम फीचर एक हाथ से आसानी से फोटो लेने में मदद कर सकता है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और अन्य उपयोग के लिए ठीक माना जा सकता है।

बैटरी के मामले में itel ZENO 20 Max में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स में 10W चार्जर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है। ब्रांड फोन के साथ 36 महीनों तक लैग-फ्री परफॉरमेंस का दावा भी कर रहा है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिहाज से ग्राहकों को पसंद आ सकता है।

कीमत की बात करें तो itel ZENO 20 Max का 3GB RAM वैरियंट 5,799 रुपये में मिलेगा। जबकि 4GB RAM ऑप्शन की कीमत 6,169 रुपये तय की गई है। यह स्मार्टफोन Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है। यदि आप सस्ते फोन की तलाश में हैं और 4जी फोन देख रहे हैं तो इसे ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here