itel Zeno 200 भारत में लॉन्च, 10,399 रुपये में मिलेगा 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी

Join Us icon

itel Zeno 200 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने इसी साल मार्च में itel Zeno 100 पेश किया था। वहीं, अब नया अपग्रेडेड मॉडल ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गया है। बजट सेगमेंट में आने वाला यह स्मार्टफोन हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Android 15 Go और कई AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। आइए, आगे कीमत, उपलब्धता और फुल स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

कंपनी ने itel Zeno 200 फोन को Meteor Titanium, Nighty Blue और Comet Orange कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसका 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट 10,399 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। ग्राहक इसे Amazon प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत ICICI Bank और Axis Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 400 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो itel Zeno 200 में 6.75 इंच का HD+ Super Smooth डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 590 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है। कंपनी ने इसमें Wet & Oily Touch कंट्रोल फीचर भी दिया है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन आसानी से उपयोग में ली जा सकती है।

परफॉरमेंस के लिए itel Zeno 200 फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM और 128GB eMMC स्टोरेज मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर रन करता है, जो एंट्री-लेवल और बजट डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है।

फोटोग्राफी के लिए itel Zeno 200 फोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। खास बात यह है कि चार्जर बॉक्स में ही दिया जा रहा है।

itel Zeno 200 में बेसिक फीचर्स के साथ कई AI टूल्स भी शामिल किए गए हैं। इसमें Sola AI Assistant, AI Imaging, AI Expand, AI Remover, AI Summariser और AI Homework जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में DTS Sound, Dynamic Bar, Ultra Link Free Call, Infrared Control और Dual Band WiFi जैसे फीचर्स मिल जाएंगे।

अन्य फीचर्स के रूप में itel Zeno 200 फोन IP65 रेटिंग और Military Grade Durability के साथ आता है, जिससे यह डेली यूज में ज्यादा सुरक्षित और मजबूत साबित हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है।

यदि आप इन दिनों सस्ता स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो itel Zeno 200 अच्छा ऑप्शन है। हालांकि इसमें केवल 4जी नेटवर्क मिलेगा। यदि 5जी फोन चाहें तो realme, Infinix , Motorola या Samsung के विकल्प देख सकते हैं। हर टेक से जुड़े अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here