सबसे अलग और खास है Jio का नया Calendar Month Plan, अब 28 नहीं पूरे 1 महीने की मिलेगी वैलिडिटी

Join Us icon

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने एक बार फिर यूजर्स के दिल की बात सुनते हुए एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, कंपनी ने अपने नए Calendar Month Plan को पेश किया है जो कि पूरे महीने तक चलेगा। यानी यदि आप 1 अप्रैल को रिचार्ज कराते हैं तो आपको अगला रिचार्ज 1 मई को ही कराना होगा। जियो के लेटेस्ट एक महीने वाले प्लान की कीमत 259 रुपये है। साथ ही आपको बता दें कि इंडस्ट्री में जियो फिलहाल इकलौती कंपनी जो कि एक महीने यानी कैलेंडर मंथ प्लान लेकर आई है। लेकिन, हमें उम्मीद है कि दूसरी टेलीकॉम कंपनी जैसे Airtel और Vodafone Idea की ओर से भी ऐसी ही रिचार्ज पेश कर सकती हैं। यहां हम आपको रिलायंस जियो के Calendar Month Plan प्लान के बारे में खास बातें बता रहे हैं।

एक साल में होंगे 12 रिचार्ज

इस रिचार्ज के आने के बाद अब ग्राहकों को एक साल में सिर्फ 12 ही रिचार्ज कराने होंगे। दअरसल, इस प्लान में को अगर आप यदि आप 1 जनवरी को रिचार्ज कराते हैं तो आपको अगला रिचार्ज 1 फरवरी को ही कराना होगा। इस हिसाब से यूजर्स को पूरे साल के लिए 12 रिचार्ज ही कराने होंगे। वहीं, इससे पहले यूजर्स को मंथली प्लान्स (28 दिन वैधता प्लान) के लिए साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है और इससे उन्हें ठगा हुआ महसूस होता था। इसे भी पढ़ें: Mukesh Ambani ने की सबसे बड़ी घोषणा, अब Jio देगी बिजली की रफ्तार से इंटरनेट

259 rupee Reliance jio Calendar Month Plan with 30 31 days validity

एक बार में कराएं पूरे साल का रिचार्ज

इस प्लान को आप एक ही साथ कई बार के लिए रिचार्ज करा सकते हैं। हर महीने वैधता खत्म होने के बाद नया प्लान अपने आप एक्टिव हो जाएगा। एक बार में पूरे साल के लिए रिचार्ज की कीमत जियो यूजर्स को (259 x 12) = 3108 रुपये पड़ेगी।

259 rupee Reliance jio Calendar Month Plan with 30 31 days validity

प्लान में यूजर्स को भरपूर डाटा और कॉलिंग

यूजर्स को इस प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलेगा। यानी प्लान में कुल 45 जीबी के आस-पास इंटरनेट डाटा मिलेगा। वहीं, डेली डाटा खत्म हो जाने के बाद भी मोबाइल नंबर पर इंटरनेट कनेक्टिविटी एक्टिव रहेगी और जियो ग्राहक 64केबीपीएसी की स्पीड के साथ इंटरनेट से जुड़े रह सकेंगे। साथ ही इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Jio का एक और धमाका! अब 912.5GB डाटा वाले रिचार्ज पर मिलेगा तगड़ा कैशबैक, जानें कैसे

168GB data free calling vodafone idea recharge launch rs 1066

30 दिन वाला जियो का रिचार्ज

इससे पहले जियो के पास सिर्फ एक ही रिचार्ज था, जिसके साथ 30 दिन की वैधता मिलती है। कंपनी का यह रिचार्ज 296 रुपये का है। इस रिचार्ज में 25जीबी डाटा मिलता जो कि एक बारी में पूरा इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, नो डेली डाटा लिमिट वाला यह जियो का अकेला प्लान है। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की जा सकती है।

Jio best Disney Plus Hotstar recharge plan free calling data sms

Airtel-Vodafone भी ला सकते हैं ऐसा रिचार्ज

बता दें कि इंडस्ट्री में जियो फिलहाल इकलौती कंपनी जो कि एक महीने यानी कैलेंडर मंथ प्लान लेकर आई है। लेकिन, हमें उम्मीद है कि दूसरी टेलीकॉम कंपनी जैसे Airtel और Vodafone Idea की ओर से भी ऐसी ही रिचार्ज पेश कर सकती हैं।

लेटेस्ट वीडियो

Trai ने लगाई थी क्लास

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ट्राई (TRAI) ने टेलिकॉम कंपनियों को कम से कम एक ऐसा टैरिफ प्लान ऑफर करने का आदेश दिया है, जिसमें 30 दिन की वैलिडिटी मिलती हो। ट्राई ने कहा था ‘सभी टेलिकॉम कंपनियों को 30 दिन की वैलिडिटी वाला एक प्लान वाउचर, एक स्पेशल टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर ऑफर करना चाहिए।’

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here