ये हैं Jio के सबसे सस्ते प्लान, 50 रुपए से कम में मिल रहा डाटा-कॉलिंग-टॉकटाइम

Join Us icon

Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए रिचार्ज प्लान लेकर आ रही है। Jio ने पिछले कुछ दिनों में कई बेहतरीन प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें एक साल के लिए फ्री Disney Plus Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। हालांकि, इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। लेकिन, अगर आप जियो के किफायती प्लान की तलाश में हैं तो हमने कंपनी के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान चुने हैं। हम आपको बता रहे हैं कि इन प्लान में से किसमें यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। इन सभी प्लान्स में यूजर्स को डाटा-कॉलिंग और टॉकटाइम का लाभ मिलेगा।

Jio के 50 रुपए से सस्ते प्लान:

  • JioPhone का 22 रुपए का प्लान: इस प्लान में 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है। यह जियोफोन डाटा एड ऑन प्लान है जिसमें 28 दिन की वैधता मिलती है।
  • Jio का 11 रुपए का प्लान: यह जियो यूजर्स के लिए एक 4G डाटा प्लान है। इस प्लान की वैधता यूजर के मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है और इसमें यूजर्स को 1 जीबी डाटा दिया जा रहा है।

reliance Jio Offer on OPPO A15 with 999 discount Rs 7000 recharge Benefit

  • Jio का 21 रुपए का प्लान: यह कंपनी का सबसे पॉपुलर 4G डाटा वाउचर है। इस प्लान की वैधता यूजर के मौजूदा प्लान पर तय होगी और इसमें यूजर्स को 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है।
  • टॉप-अप रिचार्ज प्लान्स: 10 रुपए में यूजर्स को 7.47 रुपए का टॉकटाइम दिया जाता है। वहीं, 20 रुपये में 14.95 रुपए और 50 रुपए व 100 रुपए के टॉप-अप प्लान में क्रमश: 39.37 रुपए और 81.75 रुपए का टॉकटाइम मिलता है।

jio-1

Jio ने 5 साल में बनाया रिकॉर्ड

गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने अपनी लॉन्चिंग के पांच साल के भीतर 44 करोड़ 32 लाख ग्राहक जोड़ कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। भारतीय दूरसचांर के इतिहास में इससे पहले कोई भी कंपनी 44 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा नहीं छू सकी थी। वहीं, हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया यानी ट्राई द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2021 में रिलायंस जियो ने 65 लाख से अधिक ग्राहक जोड़ कर यह मुकाम हासिल किया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here