Jio ने धीरे से दिया जोर का झटका, बंद कर दिए अपने 2 सस्ते प्लान

Join Us icon

Reliance Jio ने अपने रिचार्ज प्लान्स में बड़ा बदलाव करते हुए अपने 2 सस्ते रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है जो कि इस साल जून में पेश किए गए थे। जियो के यह रिचार्ज प्लान 39 रुपए और 69 रुपए के हैं। यह दोनों ही रिचार्ज जियो फोन के प्रीपेड रिजार्ज थे जो कि अब जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट नहीं है। आपको याद दिला दें कि इससे पहले, जियो फोन के कई रिचार्ज प्लान्स पर कंपनी ‘बाय 1 गेट 1 फ्री’ का ऑफर दे रही थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है।

JioPhone का 39 रुपये वाला प्लान

लॉन्च के साथ ही यह जियो का सबसे सस्ता जियोफोन प्लान था। इससे पहले सबसे छोटे प्लान की कीमत 75 रुपये थी। 39 रुपये वाले जियोफोन प्लान में ग्राहकों को 14 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 100MB डाटा दिया जाता था। इसके अलावा प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती थी। इसके अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 50GB डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ किसका प्लान है बेस्ट, क्लिक कर जानें और खुद करें फैसला

JioPhone का 69 रुपये वाला प्लान

69 रुपये वाला प्लान भी ठीक 39 रुपये जैसा ही था। हालांकि फर्क सिर्फ डाटा का था। 69 रुपये वाले जियोफोन प्लान में ग्राहकों को 14 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 0.5GB डाटा दिया जाता था। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती थी। इसके अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता था। इसे भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs BSNL Vs Vi: सबसे सस्ते मंथली रिचार्ज प्लान की जंग, जानें कौन है बेस्ट

आपको याद दिला दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए Jio ने इस साल Jio Phone ग्राहकों के लिए 300 मिनट की मुफ्त कॉलिंग और एक के साथ एक फ्री रिचार्ज ऑफ़र जैसे लाभों की पेशकश की थी जो कि अब बंद कर दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here