
मुकेश अंबानी ने Reliance Jio यूजर्स के लिए पिछले हफ्ते लिमिटेड समय के लिए Jio Happy New Year offer की पेशकश की थी। इस ऑफर की लास्ट डेट 2 जनवरी थी। लेकिन, कंपनी ने यूजर्स को खुश करते हुए इस ऑफर की लास्ट डेट बढ़ाकर 7 जनवरी कर दी थी। इसका मतलब अगर आप जियो यूजर हैं तो इस शानदार प्लान का फायदा उठाने के लिए आपके पास आज आखिरी मौका है। जियो हैप्पी न्यू ईयर प्लान के तौर पर 2,545 रुपए वाले रिचार्ज के तहत 29 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी प्रदान कर रही है।
Jio Happy New Year offer
Jio के 2,545 प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले लाभ की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस और 1.5GB का हाई-स्पीड डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 336 दिनों की वैधता दिनों की है। लेकिन, इस ऑफर के अंदर ग्राहकों को 29 दिनों की एक्सट्रा वैधता मिल रही है। इस हिसाब से ग्राहकों को इस प्लान के लेने पर 365 दिन की वैधता मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Jio के इन प्लान में मिल रहा 10GB तक एक्स्ट्रा डाटा, जल्द करें रिचार्ज
यानी जो ग्राहक इस प्लान को चुनते हैं, उन्हें एक साल में कुल 547.5GB डाटा मिलेगा। हालांकि, एक बार 1.5GB डाटा की डेली लिमिट समाप्त होने के बाद, इंटरनेट की स्पीड 64KBps हो जाएगी। साथ ही इस प्लान में Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें Jio TV, Jio Cinema, JioSecurity और JioCloud शामिल हैं। इसका मतलब अगर आप बार-बार रिचार्ज का टेंशन नहीं लेना चाहते तो यह पैक आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Jio के पास भी नहीं BSNL के इस ऑफर का तोड़, इन सभी प्लान पर फ्री मिलेगा 2000 रुपए से भी महंगा गिफ्ट
Jio Rs 499 प्लान
गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड प्लान के पोर्टफोलियो में एक बार फिर 499 रुपए वाले प्लान को जोड़ दिया है। इस प्लान की सबसे खास बात है कि यह कंपनी का अब फ्री Disney+ Hotstar देने वाला सबसे सस्ता प्लान भी बन गया है। 499 रुपए वाले इस रिचार्ज में 28 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। वहीं, इस वैधता के दौरान यूजर्स को डेली 2GB डाटा (प्रति दिन 2GB इंटरनेट खत्म होने के बाद स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी) मिलेगा। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान के साथ नए यूजर्स को जियो प्राइम मेंबरशिप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
नोट: हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत प्रीपेड रिचार्ज प्लान की अतिरिक्त वैधता केवल एक सीमित अवधि के लिए उपलब्ध थी, जो 7 जनवरी 2022, यानी आज समाप्त हो जाएगी।



















