
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए सभी कंपनियां अपने नए और शानदार प्लान्स से यूजर्स को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, भारत में टॉप पोजिशन पर मौजूद रिलायंस जियो ने अब अपने प्रीपेड यूजर्स के तीन नए शानदार प्लान की पेशकश की है। इन प्लान्स को JioPhone यूजर्स के लिए पेश किया गया है। कंपनी ने इन्हें ऑल-इन-वन एनुअल प्लान्स की कैटगरी में शामिल किया है। तीनों नए प्लान्स 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है। लेकिन, इनमें अलग-अलग डाटा और बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
जियो का 1001 रुपए वाला ऑल-इन-वन प्लान
रिलायंस जियो के इस प्लान में 49 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलता है। यह डाटा पूरे 336 दिनों के लिए वैध रहेगा। इस हिसाब से यूजर्स को रोज 150 एमबी डाटा मिलेगा। डाटा के अलावा इस प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस और जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। हालांकि, दूसरे नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 12000 मिनट मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: Jio को पटखनी देने के लिए BSNL ला रही तीन दमदार प्लान्स, कीमत 199 रुपए से होगी शुरू
जियो का 1301 रुपए का ऑल-इन-वन प्लान
1301 रुपए के ऑल-इन-वन प्लान में JioPhone यूजर्स को कुल 164 जीबी डाटा मिलेगा। इतना ही नहीं यूजर्स को इस प्लान में हाई-स्पीड 500 एमबी डेटा दिया जा रहा है। 1001 रुपए वाले प्लान की तरह ही इस प्लान में भी यूजर्स को 336 दिन की वैलिडिटी और 100 फ्री एसएमएस, अनलिमिटेड जियो से जियो कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही दूसरे नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 12000 मिनट्स का लाभ मिलेगा। प्लान जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है। इसे भी पढ़ें: Jio को पटखनी देने के लिए BSNL ला रही तीन दमदार प्लान्स, कीमत 199 रुपए से होगी शुरू
जियो का 1501 रुपए का ऑल-इन-वन प्लान
कंपनी द्वारा पेश किए गए इन तीनों प्लान में से यह प्लान सबसे महंगा है। इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है और वो भी 336 दिन की वैलिडिटी के साथ। इस तरह प्लान में कुल 504 जीबी डाटा कंपनी को मिलेगा। वहीं, यूजर्स को 100 फ्री एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा बाकी नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 12,000 मिनट मिलते हैं।























