
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने पोस्टपेड प्लान्स में रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर ली है। कंपनी 1 दिसंबर को तीन नए पोस्टपेड प्लान्स लॉन्च करने जा रही है, जिनकी कीमत 199 रुपए से शुरू होगी। माना जा रहा है कि कंपनी अपने नए तीन प्लान्स का सीधा मुकाबला जियोफाइबर पोस्टपेड के साथ होगा। नए फ्लान की कीमत 199 रुपए, 798 रुपए और 999 रुपए होगी। आइए आगे जानते हैं इन तीनों ही प्लान में यूजर्स को क्या सुविधाएं दी जाएंगी।
BSNL का 199 रुपए वाला पोस्टपेड प्लान
यह कंपनी का सबसे शुरुआती नया पोस्टपेड प्लान होगा। इसमें ग्राहकों को 25 जीबी डाटा और 75 जीबी तक की डाटा रोलओवर सुविधा भी मिलेगी। वहीं, बीएसएनएल से बीएसएनएल नेटवर्क पर कॉलिंग अनलिमिटेड रहेगी। साथ ही वहीं अन्य नेटवर्क के लिए यूजर्स को 300 मिनट्स दिए जाएंगे। इसके अलावा डेली 100 एसएमएस फ्री मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: BSNL इस प्लान में देता है 1275GB डाटा और 425 दिन की वैधत, Jio-Airtel के पास नहीं ऐसा कोई प्लान
BSNL का 798 रुपए वाला पोस्टपेड प्लान
अगर बात करें 798 रुपए वाले प्लान की तो इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही गर महीने 50जीबी डाटा यूजर्स को मिलेगा। कंपनी इस प्लान में 150 जीबी तक की डाटा रोलओवर सुविधा और 100 एसएमएस डेली दे रही है। खास बात है कि इसमें ऐड-ऑन कनेक्शन की सुविधा भी मिलेगी, जिसे प्राइमरी कनेक्शन की तरह है अनलिमिटेड कॉलिंग, 50GB डाटा और 100 एमएमएस दिए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: BSNL लाया फेस्टिव सीजन ऑफर, यूजर्स को मिलेगा बंपर लाभ

BSNL का 999 रुपए वाला पोस्टपेड प्लान
इस प्लान में ग्राहकों को 75 जीबी डाटा और 225 जीबी तक डाटा रोलओवर मिलेगा। ग्राहक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस का लुत्फ ले पाएंगे। इसके अलावा इसमें 3 फैमिली ऐड-ऑन कनेक्शन की सुविधा दी जाएगी।






















