Jio ने खोए 19 मिलियन ग्राहक, जानें दूसरी कंपनियों का हाल

Join Us icon

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने हर बार की तरह ही इस बार मंथली रिपोर्ट जारी की है, जिसमें जियो के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने सितंबर महीने में 19 मिलियन ग्राहकों को खो दिया है। इसके बाद जियो के ग्राहकों की संख्या में अचानक कमी देखी गई है। वहीं, जियो के अलावा Airtel को लाभ हुआ है। एयरटेल ने सितंबर माह में 0.27 मिलियन यानी 2.7 लाख ग्राहक जोड़े हैं।

जियो के लिए यह खबर इसलिए भी ज्यादा बुरी है क्योंकि हाल ही में कंपनी ने ने अपने सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन को पेश किया था, जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि जियो के ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है। लेकिन, सितंबर के आंकड़ों को देखें तो मामला गड़बड़ हो गया है। हालांकि, 19 मिलियन ग्राहकों को खोने के बाद जियो के पास 424.83 मिलियन ग्राहक हैं। दूसरी ओर सितंबर में जियो के अलावा वोडाफोन आइडिया को भी नुकसान हुआ है। सितंबर में वीआई के 1.07 मिलियन यानी 10.7 लोगों ने Vi का साथ छोड़ा है। अब वोडाफोन आइडिया का सब्सक्राइबर बेस 269.99 मिलियन यानी 26.999 करोड़ हो गया है।

why-the-indian-telecom-operators-provide-only-28-days-of-validity-not-30-days

जियो के लिए गम के साथ खुशी

सितंबर 2021 में Jio ने भले ही ग्राहक खोए हैं लेकिन उसका एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ गया है। जून तिमाही में जियो का ARPU 138 रुपए था जो कि अब 144 रुपए हो गया है।

इससे पहले सामने आई रिपोर्ट में बताया गया था कि टेलीकॉम क्षेत्र की प्रमुख तीनों कंपनियों की 4जी स्पीड में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। हालांकि, एक बार फिर रिलायंस जियो ने औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) को एक बार फिर भारी अंतर से मात दी है। जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 8.7MBPS तो वीआई इंडिया से 6.3MBPS अधिक रही। रिलायंस जियो औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में लगातार नंबर वन की पोजीशन पर काबिज है।

वहीं, एयरटेल ने 13.2 एमबीपीएस 4जी डाउनलोड स्पीड दर्ज की है। सितंबर के मुकाबले उसकी स्पीड में 1.3एमबीपीएस की बढ़ोत्तरी हुई। इसके अलावा वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया था और अब वे वोडाफोन-आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर अप्रैल 2021 तक ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता था। लेकिन, ट्राई ने दोनों कंपनियों के आंकड़े वीआई इंडिया के नाम से प्रकाशित करने शुरू कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here