
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio काफी समय से अपने नए और शानदार प्लान ऑफर कर रही है। लेकिन, दूसरी ओर कंपनी ने चुपचाप अपने प्लान्स में दिए जाने वाले लाभ को भी कम कर रही है। दरअसल, सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार जियो ने अपने अंतरराष्ट्रीय सब्सक्राइबर डायलिंग (ISD) और अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग (IR) प्रीपेड रीचार्ज वाउचर में मिलने वाले लाभ को कम कर दिया है, जिस बारे में कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।
रिपोर्ट की माने तो इन प्लान में ये बदलाव कुछ दिन पहले हुए थे। कंपनी ने अपने 501 रुपए आईएसडी रीचार्ज वाउचर के साथ-साथ 1,101 रुपए और 1,201 रुपए आईआर पैक में मिलने वाले लाभ में बदलाव किया गया है। बदलाव के बाद Jio वेबसाइट पर यह प्लान देखे जा रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने फिलहाल 575 रुपए, 2,875 रुपए और 5,751 रुपए वाले अनलिमिटेड IR पैक में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। इसे भी पढ़ें: 5G से लेकर सस्ते फीचर फोन तक, जानें भारत में Jio कर रहा है कैसी तैयारी
सबसे पहले बात करते हैं जियो के 501 रुपए वाले ISD रीचार्ज की तो अब यूजर्स को 28 दिन की वैधता के साथ 424.58 रुपए का टॉक टाइम मिलेगा। इससे पहले इस पैक में 551 रुपए का टॉक टाइम मिलता था। इस तरह अब यूजर्स को 126.42 रुपए कम टॉक टाइम दिया जा रहा है।
इसके अलावा Jio के 1,101 रुपए और 1,201 रुपए के पैक के लाभों को भी कम किया है। Jio की ऑफिशियल वेबसाइट अनुसार, 1,101 रुपये के पैक में अब 933.05 रुपए का आईआर यूसेज मिलेगा, जो पहले 1,211 रुपए था। वहीं, 1,201 रुपए पैक में अब 1,017.80 रुपए का आईआर यूसेज मिलेगा, जो पहले 1,321 रुपए था। इसे भी पढ़ें: Jio ने बनाया जादू वाला चश्मा, जानें इसमें क्या है खास
बता दें कि हाल ही में टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Trai) ने जुलाई 2020 का डाटा को जारी किया है, जिसमें रिलायंस जियो की जुलाई 2020 में 4G डाउनलोड स्पीड जून 2020 जैसी ही रही। रिलायंस जियो की 4G डाउनलोड स्पीड में जून और जुलाई में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह अभी भी 16.5Mbps की स्पीड के साथ सबसे आगे बना हुआ है। इसके अलावा वोडाफोन ने जुलाई में अपनी 4G डाउनलोड स्पीड 8.3Mbps रही। वहीं, एयरटेल की 4G स्पीड जुलाई में 7.3Mbps रही।






















