अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवीं’ फ्री में देखने का हुआ इंतजाम, 7 अप्रैल को होगी रिलीज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/03/dasvi-abhishek-bachchan.jpg

Abhishek Bachchan Dasvi: अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का ट्रेलर (Dasvi Trailer) कुछ समय पहले रिलीज हो चुका है, जिसमें अभिषेक ( Abhishek Bachchan new movie) एक अनपढ़ और भ्रष्ट मुख्यमंत्री के दिलचस्प रोल में दिखाई दिए। वहीं, अभिषेक की आगामी फ़िल्म दसवीं सिनेमाघरों में रिलीज होने की बजाए डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर 7 अप्रैल को रिलीज होगी। अगर आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो भी आप इस फिल्म को फ्री में देख सकेंगे क्योंकि इस मूवी को Netflix के साथ ही Jio Cinema पर भी रिलीज किया जाएगा।

दसवीं फ्री में देखें

दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म से अलग जियो सिनेमा के लिए किसी प्रकार का कोई सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। लेकिन, आपके पास बस एक वैध जियो नंबर होना जरूरी है क्योंकि मुकेश अंबानी अपने हर जियो रिचार्ज के साथ जियो सिनेमा का एक्सेस फ्री में देते हैं। 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली दसंवी फिल्म के अलावा जियो सिनेमा में आप सभी टीवी शो, वेब शोज और फिल्में देख फ्री में देख सकते हैं। इसे ऑफलाइन मोड या ऑनलाइन मोड में कभी भी देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: OTT पर रिलीज होने वाली हैं South की ये धमाकेदार फिल्में, अभी बना लें देखने का प्लान

यहां देखें दसंवी का ट्रेलर

दसंवी फ्री में डाउनलोड

Jio Cinema पर इस फिल्म को फ्री में डाउनलोड भी किया जा सकता है, जिसके बाद आप ऑफलाइन रहकर कभी भी इस फिल्म को देख सकते हैं। हालांकि, डाउनलोड करन के लिए आपको फास्ट और अच्छे नेटवर्क एरिया में होना जरूरी है। वहीं, आप इस फिल्म को वाई-फाई से कनेक्ट कर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

अभिषेक बच्चन ओटीटी फिल्म

गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन की यह पहली फिल्म नहीं है जो सीधा डिजीटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है । इससे पहले लूडो (2020), द बिग बुल (2021) और बॉब बिस्वास (2021) भी सिनेमाघर की जगह सीधा OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है।

अभिषेक बच्चन की दसवीं

Netflix India plans

आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स का सबसे सस्ता प्लान अब केवल 149 रुपये प्रति माह में मिलता है। वहीं, प्रीमियम प्लान अब 799 रुपये से घटकर 649 रुपये प्रति माह में लिया जा सकता है। नीचे हमने एक टेबल के माध्यम से आपको पहले के प्राइस और नए प्राइस की जानकारी दी है। इसे भी पढ़ें: 1 अप्रैल को रिलीज होने वाली हैं OTT पर ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज, देखें लिस्ट और बना लें प्लान

PLAN NAME OLD PRICE NEW PRICE
Mobile plan Rs 199 Rs 149
Basic plan Rs 499 Rs 199
Standard plan Rs 649 Rs 499
Premium plan Rs 799 Rs 649