
भारत में इस समय कई इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर हैं जो देश के लगभग सभी सर्किलों में ब्रॉडबैंड सर्विस ऑफर करते हैं। इन सर्विस प्रोवाइडर में सबसे ज्यादा फेमस Reliance JioFiber है। दरअसल, JioFiber काफी कम समय में भारत में काफी पॉपुलर हो गया है। अगर आप हाईस्पीड इंटरनेट चलाने के लिए जियोफाइबर का कोई प्लान लेना का विचार कर रहे हैं तो हम आपको आज जियोफाइबर के लिए सबसे सस्ते प्लान की जानकारी देने वाले हैं। यह प्लान न्यू कनेक्शन लेने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। वहीं, अगर आप कम बजट में अपने घर में भी JioFiber लगवाना चाहते हैं तो तो हम आपको जिस प्लान की जानकारी देने वाले हैं उसकी कीमत 500 रूपसे से भी कम है।
JioFiber का 399 रुपए वाला प्लान
- JioFiber के सबसे सस्ते प्लान को ग्राहक महज 399 रुपये प्लस जीएसटी के साथ खरीद सकते हैं।
- इस प्लान में ऑफर की जाने वाली स्पीड की तो ये 30 mbps है जो आपको लग तो कम रही होगी लेकिन इसमें भी आप काफी तेज स्पीड में इंटरनेट चला सकते हैं।
- इस प्लान के साथ आपको पूरे 30 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जाती है।
- प्लान में मिलने वाली वैलिडिटी के साथ ग्राहक आराम से बिना किसी बात की परेशानी पूरे महीने हाई स्पीड इंटरनेट चला सकते हैं।
- अगर आप भी चाहते हैं कि आपके इंटरनेट कनेक्शन में आपको ये सारे फायदे मिलें तो आप भी जिओ फाइबर कनेक्शन में स्विच कर सकते हैं।
30 दिनों का मिलेगा फ्री ट्रायल
गौरतलब है कि कंपनी की तरफ से आपको 30 दिनों का फ्री ट्रायल मिल रहा है। फ्री ट्रायल के बाद आप तय कर सकते हैं कि आपको इस कनेक्शन के साथ कंटीन्यू करना है या फिर नहीं। अगर आपको ट्रायल के दौरान ये सर्विस समझ नहीं आती है तो आपके पास दूसरी सर्विस में स्विच करने का पूरा मौक़ा होता है। लेकिन, फ्री ट्रायल के लिए कुछ टर्म एंड कंडिशन हैं जो कि आप कंपनी की साइट पर देख सकते हैं।



















