Jio के नए प्लान महंगे होने के बाद भी रहेंगे Airtel और Vodafone Idea से सस्ते: रिपोर्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/06/Jio-Umbrella.jpg

भारती एयरटेल ओर वोडाफोन आइडिया ने अपने प्लान्स पेश कर दिए हैं जो कि पहले की तुलना में महंगे हैं। इसी तरह जियो भी अपने प्लान्स को महंगे करने जा रहा है। जियो 6 दिसंबर से अपने ऑल इन वन प्लान्स की कीमत में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी। हालांकि, बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच के अनुसार टैरिफ प्लान्स महंगे होने के बाद भी जियो के प्लान्स बाकी टेलिकॉम ऑपरेटर्स के प्लान से 15%-20% सस्ते होंगे।

जियो ने रविवार को अपने प्लान्स महंगे करने की घोषणा की थी। जियो के नए प्लान्स 6 दिसंबर से इफेक्टिव होंगे। हालांकि, अभी कंपनी ने नए प्लान्स की जानकारी नहीं दी है। जियो 6 दिसंबर को अपने नए प्लान की जानकारी देगी। इसे भी पढ़ें: Airtel ने बढ़ाई अपनी प्लान्स की कीमत, यहां देखें पूरा प्लान विस्तार से

बता दें कि वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के बाद रिलायंस जियो नए टैरिफ प्लान्स की घोषणा करेगी। इशके अलावा एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 3 दिसंबर यानी आज से अपने नए प्लान्स को लागू कर चुकी है। एयरटेल की वेबसाइट पर अब नए प्लान दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि जियो ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा कि 6 दिसंबर से मोबाइल टैरिफ 40 फीसदी तक बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि मोबाइल सर्विस रेट्स ऑल इन वन प्लान्स के तहत बढ़ाए जाएंगे, जिसमें ग्राहकों को 300 प्रतिशत तक फायदा भी दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: वोडाफोन आइडिया ने 50 प्रतिशत तक बढ़ाई प्रीपेड प्लान की कीमत, देने होंगे ज्यादा पैसे

इसके अलावा कंपनी का कहना है कि जियो यूजर्स के लिए जल्द ही नए ऑल इन वन प्लान पेश किए जाएंगे, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस और डाटा मिलता रहेगा। हालांकि, नए प्लान्स 40 प्रतिशत तक महंगे होंगे। लेकिन ‘कस्टमर्स फर्स्ट’ के वादे के तहत ग्राहकों को 300 प्रतिशत ज्यादा फायदे दिए जाएंगे।