जानिए कब, कैसे और कहां Free में देख सकते हैं Kota Factory Season 2

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/09/Kota-factory-season-2-how-to-watch.jpeg

पहला सीरीज खत्म होते होते दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ गया था. इस सीजन में उन सभी सवालों के जवाब होंगे को और उनके आगे की स्टोरी दिखाई जाने वाली है। Kota Factory में कोचिंग हब में छात्रों के दबाव और संघर्ष की कहानी को खूबसूरती से दिखाए जाने की कोशिश की गई है। Kota Factory Season 2 में वैभव का महेश्वरी कोचिंग क्लास में संघर्ष दिखाया गया है। बता दें कि टीवीएफ की कोटा फैक्ट्री का पहला सीजन साल 2019 में YouTube पर रिलीज किया गया था। इसे देखने के बाद से ही फैंस दूसरे सीजन के लिए बेसब्र हुए जा रहे थे। लेकिन, अगर आप कोटा फ़ैक्टरी सीज़न 2 की रिलीज़ की तारीख, समय और इसे ऑनलाइन देखने के तरीके के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको हम आगे इसी की जानकारी देने वाले हैं।

Kota Factory Season 2 release date, time in India

कोटा फैक्ट्री सीजन 2 इंडिया में 24 सितंबर को हो चुकी है। हालांकि, सीजन 1 के विपरीत, नया सीजन देश में केवल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। भारत में कोटा फैक्ट्री सीजन 2 को ऑनलाइन देखने के लिए आपको स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन प्लान की आवश्यकता होगी। लेकिन, हम इस आर्टिकल में आपको बिना नेटफ्लिक्स प्लान के फ्री में Kota Factory Season 2 (Kota Factory Season 2 Online Free) का जुगाड़ भी बताने वाले हैं।

Kota Factory Season 2 trailer

ऐसे फ्री में देखें Kota Factory Season 2 ऑनलाइन

अगर आपके पास Netflix सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आप फिर भी Kota Factory Season 2 को देख सकते हैं। इसके लिए आपको जियो और वोडाफोन के उन प्लान की जरूरत होगी जिनके साथ बिना किसी एक्सट्रा पैसे के Netflix सब्सक्रिप्शन मिलता है। आइए आगे आपको इन्हीं प्लान की जानकारी देते हैं।

इन Jio Fiber प्लान में फ्री में देख सकेंगे Netflix

Jio यूजर्स इन प्लान में फ्री में देख सकेंगे Netflix

Vi पोस्टपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया उर्फ वीआई के 1,099 रुपये के पोस्टपेड प्लान के साथ फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन उपलब्ध है। यह प्लान आपको 499 रुपये के नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन देता है जो कि मोबाइल प्लान से बेहतर है क्योंकि आप लैपटॉप और टीवी पर भी शो और फिल्में स्ट्रीम कर सकते हैं। वीआई प्लान में अमेज़ॅन प्राइम और ज़ी5 प्रीमियम की एक साल की सदस्यता भी मिलती है।

Kota factory Season 2 cast