
91मोबाइल्स ने अक्टूबर में एक्सक्लूसिव तौर पर इस बात की जानकारी दी थी देशी स्मार्टफोन कंपनी Lava महिलाओं के लिए एक खास मोबाइल Lava BeU लॉन्च करने जा रही है। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में पेश कर दिया है। स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही कंपनी ने फोन के डिजाइन में भी महिलाओं की पसंद का ध्यान रखा है। लावा BeU में सुरक्षा के लिए ऐप प्रीलोडेड हैं जो कि मुसीबत के समय काम आएंगे। नया स्मार्टफोन देश में ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों चैनलों के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा लावा ने फिटनेस ट्रैकिंग सुविधाओं के साथ एक स्मार्ट बैंड लाने की भी योजना बनाई है।
महिलाओं के लिए खास है डिजाइन
इस फोन में जिस तरह का कलर कॉर्डिनेशन दिखता है, वह खासकर महिलाओं को बहुत पसंद आने वाला है। दरअसल, लावा ने महिलाओं के लिए खास तौर पर लॉन्च किए गए इस फोन में कैमरा के आसपास डायमंड कलर का कॉम्बिनेशन दिया है, जिससे यह देखने में काफी आकर्षक लग रहा है। पिंक और गोल्डन कलर में इस फोन का लुक काफी क्लासी दिखता है। इसे भी पढ़ें: Lava मोबाइल की फैक्ट्री में बनने शुरू हुए Nokia स्मार्टफोन, क्या बदलेगा इंडिया का स्मार्टफोन बाजार
सुरक्षा का पूरा इंतजाम
खास डिज़ाइन के साथ ही कंपनी ने इस फोन में महिलाओं की सुरक्षा का इंतजाम भी किया है। Lava Be U में महिलाओं के लिए कुछ बेहद जरूरी सेफ्टी ऐप्स को इनबिल्ट रखा गया है। यह ऐप्स पहले से ही फोन में लोडेड हैं। हालांकि, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि फोन में दिए गए यह एप कौन-कौन से हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
Lava की वेबसाइट पर यह फोन लिस्ट हो चुका है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें वॉटर-ड्रॉप नॉच 6.08-इंच का एचडी+ (720×1,560 पिक्सल) डिसप्ले होगा जो कि 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर काम करेगा। इसके अलावा फोन का डिसप्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड होगा लावा ने इस फोन को 2GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। लावा बी यू में 1.6GHz octa core प्रोसेसर लगा है जो कि IMG8322 GPU के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: Lava लाया सस्ता मुड़ने वाला फोन, जानें क्या है खूबियां
फोटोग्राफी के लिए Lava Be U में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। लावा बी यू में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। डिवाइस एंडरॉयड 10 गो एडिशन पर काम करेगा। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 4060mAh की बैटरी है, जिसे जरूरत पड़ने पर निकाल भी सकते हैं। इतना ही नहीं लावा के इस बजट फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई समेत कई और भी फीचर्स हैं।
कीमत
इस बजट स्मार्टफोन Lava Be U को 6,888 रुपए में लॉन्च किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, यह तय है कि फोन ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनल के माध्यम से ही सेल किया जाएगा। डिवाइस पिंक और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन में पेश किया गया है।
चार नए स्मार्टफोन ला रहा लावा
नए स्मार्टफोन के साथ लावा 5 जनवरी को चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिसकी जानकारी टेक वेबसाइट गैजेट 360 को मिली है। हालांकि, फिलहाल लावा के इन नए फोन्स के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अपकमिंग नए लावा स्मार्टफोन की कीमत 5,000 रुपए और 15,000 रुपए के बीच में होगी जो कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
























