सिर्फ 6,599 रुपये में लॉन्च हुआ Lava X2, इसकी बैटरी चलेगी पूरे 20 दिन!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/03/LAVA-X2-Launched.jpg

LAVA ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह मोबाइल फोन Lava X2 नाम के साथ आया है जिसने लो बजट में एंट्री ली है। कंपनी की ओर से लावा एक्स2 स्मार्टफोन सिर्फ 6,599 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो आने वाली 11 मार्च से शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Lava X2 की लुक व डिजाईन से लेकर फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल आगे दी गई है।

Lava X2

लावा एक्स2 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली यह स्क्रीन आईपीएस पैनल पर बनी है जिसमें डिसप्ले के तीन किनारें जो बेजल लेंस हैं तथा नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। लावा एक्स2 स्मार्टफोन का डायमेंशन 16.5 x 7.6 x 0.9सीएम और वज़न 192 ग्राम है।

Lava X2 को एंडरॉयड 11 गो पर लॉन्च किया गया है। यह स्टॉक एंडरॉयड वर्ज़न है जिसमें किसी भी यूआई की अतिरिक्त लेयर नहीं दी गई है। वहीं एंडरॉयड गो होने के चलते इस फोन में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है। ये ऐप्स कम रैम व स्टोरेज में भी स्मूथ प्रोसेसिंग करती हैं तथा इंटरनेट की खपत भी कम करती है। प्रोसेसिंग के लिए यह लावा मोबाइल आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक हीलियो चिपसेट सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : 50MP Camera और 5,000mAh बैटरी के साथ Motorola का कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Moto G22 हुआ लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए इस लावा फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन का सेल्फी कैमरा सेंसर सिक्योरिटी के लिहाज से फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।

Lava X2 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह लावा मोबाइल 20 दिनों का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखता है। इंडियन मार्केट में 6,599 रुपये में लॉन्च हुआ लावा एक्स2 स्मार्टफोन 2 जीबी रैम + 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।