Lava Z62 इंडिया में हुआ लॉन्च, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

टेक कंपनी Lava ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने प्रोडक्टस की खेप को बढ़ाते हुए आज नया डिवाईस पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से Lava Z62 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉच किया गया है जो कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स और लेटेस्ट एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम प्रदान करता है। जिसके तहत पुराने टेलीविज़न के बदले Lava का नया स्मार्टफोन फ्री में दिया जा रहा है।
Lava Z62 डिजाईन
लावा की ओर से इस स्मार्टफोन को पुराने नैरो बेजल्स वाले डिजाईन पर पेश किया गया है जिसमें किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। डिसप्ले के दोनों साईड किनारें जहां बेहद हल्के बेजल्स वाले हैं वहीं उपर और नीचे की ओर बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। Lava Z62 के बैक पैनल की बात करें तो यहां उपरी बाईं ओर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में स्थित है।
इस कैमरा सेटअप में सिंगल कैमरा सेंसर और फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल पर कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। यहां Lava की ब्रांडिग मौजूद है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ पावर बटन भी दिया गया है। Lava Z62 को कंपनी ने गूगल असिस्टेंट से लैस किया है। फोन के बाएं पैनल पर Google Assistant key दी गई है। लावा ज़ेड62 के नीचले पैनल पर स्पीकर और यूएसबी पोर्ट मौजूद है।
Lava Z62 स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से इस फोन को 6-इंच की फुलव्यू आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। Lava Z62 को एंडरॉयड के नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हेलीयो ए22 चिपसेट पर रन करता है। Lava Z62 को कंपनी की ओर से बाजार में 2जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है।
Motorola One, Moto G7 और Moto G7 Power की कीमतें भी हुई कम, कंपनी बना रही है बड़ा प्लान
Lava Z62 में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ जहां 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन फ्लैश लाईट के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
लावा ज़ेड62 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए जहां Lava Z62 फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,380एमएएच की बैटरी दी गई है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही Lava Z62 ओटीजी भी सपोर्ट भी करता है। इस फोन को 6060 रुपये की कीमत पर मीडनाईट ब्लू और स्पेस ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।