एलजी जी7 थिंक की प्रेस इमेज लीक, देखें कैसा है यह फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/04/LG-G7-Thinq.jpg

मार्च में सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस9 को लॉन्च कर दिया। परंतु ऐसा हो सकता है कि सैमसंग अपना फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर दे और एलजी पीछे रह जाए। नहीं, इस बार भी ऐसा नहीं है। कंपनी अगले महीने अपने नए स्मार्टफोन एलजी जी7 थिंक को लेकर आने वाली है। इस बारे में पहले ही जानकारी दी जा चुकी है कि 2 मई को एलजी का यह फोन लॉन्च होगा। वहीं आज इस फोन से जुड़ी कुछ नई जानकारियां आई हैं।

लीक खबर के अनुसार एलजी जी7 ​थिंक में आपको सुपर ब्राइट डिसप्ले के साथ एलजी की लेटेस्ट सुपर एलसीडी तकनीक देखने को मिलेगी। कंपनी इसे 6.1 इंच की स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है और इमसें 3120 x 1440 पिक्सल रेजल्यूशन वाली क्यूएचडी+ स्क्रीन देखने को मिल सकती है। कंपनी ने भेजा मीडिया इनवाइट 17 मई को लॉन्च होगा वनप्लस 6

इस फोन के बारे में पहले ही जानकारी आ चुकी है कि कंपनी इसे नॉच स्क्रीन के साथ पेश करने वाली है। खबर के अनुसार फोन में 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी। डुअल कैमरा और बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी 6एक्स, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

वहीं एलजी जी7 ​थिंक के बारे में अब तक जो जानकारी आई है उसके अनुसार कंपनी इसे एलजी थिंक एआई फीचर से लैस करने वाली है जो गूगल असिस्टेंट आधारित होगा। इमसें गूगल असिस्टेंट के लिए डेडिकेटेड बटन होंगे।

जानकारी के अनुसार इस फोन में 6जीबी रैम मैमोरी होगी और सह क्वालकॉम का पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट कार्य करेगा। इसके साथ ही एलजी 7 थिंक आईपी68 ​सर्टिफाइड होगा जो इसे पानी व धूल अवरोधक होने का दावा करता है।

कंपनी इसे क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ पेश कर सकती है। वहीं आपको वायरलेस चार्जिंग भी होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/1.6 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

शाओमी को नंबर एक बनाने में कुछ फोन मील के पत्थर साबित हुए हैं। इनमें से ही एक है रेडमी 5ए। महज कुछ माह में ही कंपनी ने इसके 5 मिलियन से ज्यादा यूनिट बेच दिए। शाओमी का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था लेकिन अब भी सेल पर जाता है तो तुरंत आउट आॅफ स्टॉक हो जाता है। आज शाओमी रेडमी 5ए फिर से सेल पर जा रहा है और आपके पास मौका है इस फोन के खरीदारी की। हालांकि अब यह फोन अपने वास्तविक कीमत 5,999 रुपये और 6,999 रुपये ही सेल के लिए उपलब्ध होाग। शुरुआत में 5,999 रुपये वाले मॉडल पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही थी और यह फोन 4,999 रुपये में उपलब्ध था। वहीं अब छूट समाप्त हो गया है। बावजूद इसके रेडमी 5ए एक अच्छा फोन है और आप इसे खरीद सकते हैं।