
LG के कई नए स्मार्टफोन पिछले कुछ दिनों से लगातार सामने आ रहे हैं। ये फोन विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर लिस्ट हो रहे हैं जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी डिटेल्स शेयर की गई है। लेकिन अब लगता है ये फोन लीक से बाहर निकलकर बाजार का रूख कर रहे हैं। एलजी ने यह शुरूआत अंर्तराष्ट्रीय टेक मंच पर अपने नए स्मार्टफोन LG K31 को लॉन्च करने के साथ ही कर दी है। एलजी के31 अमेरिकी बाजार में लॉन्च कर दिया गया है जो आने वाले दिनों में इंडिया सहित अन्य बाजार में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
लुक व डिजाईन
LG K31 को कंपनी की ओर से ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश गया है। फोन स्क्रीन के दोनों साईड जहां नैरो बेजल्स मौजूद है वहीं उपर और नीचे की ओर चौड़ा बॉडी पार्ट दिया गया है। एलजी के31 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक के बीच में हॉरिजॉन्टल शेप में स्थित है। इस सेटअप में फ्लैश लाईट भी शामिल है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हुआ है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन जहां एक साईड पैनल पर दिए गए हैं वहीं साथ ही फोन में गूगल असिस्टेंट बटन भी मौजूद है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
LG K31 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7 इंच की एचडी+ फुलविज़न डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है जो 295पीपीई पर पेश की गई है। कंपनी की ओर से एलजी के31 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो एलजीयूएक्स 9.1 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme 7 और Realme 7 Pro इंडिया में जल्द होंगे लॉन्च, Xiaomi को मिल सकती है टक्कर
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG K31 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 120डिग्री एफओवी क्षमता से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलजी का यह नया फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
LG K31 डुअल सिम फोन है जो एलजी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। एलजी ने अपने फोन को MIL-STD-810G सर्टिफाइड बनाया है जो फोन को गिरने पर टूटने से बचाता है और मजबूती बनाए रखता है।
वेरिएंट व कीमत
कंपनी की ओर से LG K31 को 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये भी सिर्फ 32 जीबी तक ही बढ़ाया जा सकता है। अमेरिकी बाजार में यह फोन 149.99 यूएस डॉलर में लॉन्च हुआ है जो कीमत भारतीय करंसी अनुसार 11,000 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि एलजी आने वाले दिनों में इस फोन की घोषणा भारतीय बाजार में भी कर देगी।






















