
LG ने अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में अपनी ‘के सीरीज़’ का विस्तार करते हुए LG K42 स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसने मिडबजट में एंट्री ली थी। क्वॉड कैमरा और बड़ी बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन की अनाउंसमेंट के बाद अब एलजी ने इसी सीरीज़ में एक और नया डिवाईस जोड़ते हुए अब LG K71 से भी पर्दा उठा दिया है। एलजी के71 को टेक मार्केट में पेश कर दिया गया है जो सबसे पहले लेटिन अमेरिका और फिर विश्व के अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
LG K71
एलजी के71 को कंपनी की ओर से 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन के चारों ओर बेजल्स मौजूद है तथा उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है। इस फोन का डायमेंशन 171.4×77.7×8.7एमएम और वज़न 220 ग्राम है।

LG K71 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो एलजी कस्टम यूआई के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह एलजी फोन आईएमजी पावरवीआर जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 4,000एमएएच बैटरी और क्वॉड रियर कैमरे के साथ LG K42 हुआ लॉन्च
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एलजी के71 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए LG K71 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
LG K71 में 4जी एलटीई व 3.5एमएम जैक के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। एलजी ने अपने इस फोन को स्टाइलस के साथ पेश किया गया है जो इस फोन में ‘नोट डिवाईस’ जैसा यूजर एक्सपीरियंस देता है। बेहतर म्यूजिक के लिए यह फोन DTS:X 3D सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर से लैस किया गया है। वहीं फोन में गूगल असिस्टेंट का शार्टकट बटन भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी, 64MP कैमरा और 6.67 इंच पंच-होल डिसप्ले के साथ Poco X3 इंडिया में लॉन्च
सिक्योरिटी के लिए जहां LG K71 के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए एलजी के71 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से LG K71 को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। एलजी ने फिलहाल फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन आने वाले दिनों में यह फोन Holo White और Holo Titan कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।






















