
यदि आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदारी का मन बना रहे हैं लेकिन महंगी कीमत की वजह से खरीद नहीं पा रहे हैं तो शायद आपके लिए सही समय आ गया है। क्योंकि मुंबई स्टार्टअप कंपनी PMV Electric ने सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनाने की घोषणा कर दी है। कंपनी का कहना है कि वह भारतीय बाजार में एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है जो सिर्फ 4 लाख रुपये में उपलब्ध होगा और वह 200 किलोमीटर का रेंज देगा। कंपनी की इस घोषणा के बाद इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार की चर्चा हर ओर होने लगी है और लोग उसके बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर कैसी है वह कार। तो चलिए अपको उस कार के बारे में मैं विस्तार से बताता हूं।
सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार
4 लाख रुपये में लॉन्च होने वाली यह इलेक्ट्रिक कार मेड इन इंडिया होगी जिसका निर्माण मुंबई स्टार्टअप PMV Electric द्वारा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये सामने आई जानकारी के अनुसार पीएमवी इलेक्ट्रिक अपनी इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार को अगले महीने जुलाई में आधिकारिक तौर पर बाजार में उतार सकते हैं। इस कार को बनाने का मकसद ही भारतीय जनता को सस्ते कीमत पर बिजली से चलने वाली कार देना है। इस इलेक्ट्रिक कार का नाम PMV EaS-E होगा तथा गाड़ी निर्माताओं का लक्ष्य है कि इस Cheap Electric Car की शुरूआती कीमत 4 लाख रुपये के करीब ही रखी जाए। मजे की बात है कि इस कार का एक्स-शोरूम प्राइस होगा।

PMV EaS-E Electric Car
EaS-E एक टू-सीटर माइक्रो इलेक्ट्रिक कार होगी जिसमें दो लोग बैठ सकेंगे। बताया जा रहा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इस कार को 200 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकेगा। इस बिजली से चलने वाली कार में 10kWh lithium iron phosphate battery और 15 kW (20 bhp) PMSM electric motor दी जाएगी। इस कार में टॉर्क कितना मिलेगा यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक EaS-E Electric Car की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
सस्ती इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स
अंदरूनी ताकत के साथ यह सस्ती इलेक्ट्रिक कार देखने में भी काफी स्टाईलिश है। रियर में हॉरिजॉन्टल एलईडी डीआरएल बोनट के दोनों ओर फिक्स होंगे तथा फ्रंट पर राउंड शेप के हैडलैंप दिए जाएंगे जो बंपर के नीचे फिट रहेंगे। इसी तरह लार्ज ग्लास एरिया, मल्टी-स्पॉक एलॉय, एलईडी टेललैंप, टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, पार्किंग कैमरा, पार्किंग असिस्टेंट के साथ साथ रिमोट कीलेस एंट्री जैसे एडवांस फीचर्स भी किए गए हैं। वैसे यहां एक रोचक बात भी है कि टू-सीटर होने के बावजूद इस कार में चार दरवाजे देखने को मिलेंगे।
EaS-E Electric Car में 13 इंच के व्हील्स दिए जाने की बात सामने आई है। प्राप्त डिटेल्स के अनुसार इस कार का व्हील बेस 2087एमएम होगा जिसमें 170एमएम चौड़ी ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगी। वहीं इस कार का वज़न सिर्फ 550 किलोग्राम के करीब होगा। रिपोर्ट के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट्स में लॉन्च होगी जिनमें से सबसे छोटा मॉडल 120 किलोमीटर रेंज देगा तथा सबसे बड़े मॉडल में 200 किलोमीटर रेंज प्राप्त होगी। इस कार को 4 घंटे में ही फुल चार्ज किए जाने का दावा किया गया है।
सिर्फ 2,000 रुपये में बुक होगी इलेक्ट्रिक कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में इंडिया में लॉन्च होने के बाद इस इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ 2,000 रुपये की टोकन मनी देकर बुक किया जा सकेगा। कार की प्री-बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ओपन होने वाली है तथा टोकन मनी के रूप में दिया जाने वाली 2,000 रुपये की राशि भी EaS-E Electric Car की खरीद के वक्त रिफंड कर दी जाएगी। इस इलेक्ट्रिक कार की वास्तविक लॉन्च डेट, प्राइस व सेल के जुड़ी डिटेल्स के लिए अब कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।






















