
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने एक नई सौगात दी है। दरअसल, DMRC ने हाल ही में ‘DMRC Travel’ ऐप जारी किया। इस ऐप की मदद से यात्री अपने स्मार्ट फोन से क्यूआर कोड आधारित टिकट खरीद सकते हैं और मोबाइल से ही इस टिकट को मेट्रो स्टेशनों पर लगे ऑटोमैटिक फेयर क्लेक्शन (एएफसी) गेट पर स्कैन कर मेट्रो में सफर कर सकते हैं। अगर आप भी मेट्रो में सफर करते हैं, तो आगे हम आपको यह जानकारी देने वाले हैं कि इस ऐप से कैसे आप टिकट खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं।
डाउनलोड करें DMRC Travel APP
ग्राहकों को सबसे पहले अपने मोबाइल में DMRC Travel APP डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा। यह ऐप अभी एंडरॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। वहीं, एप्पल यूजर्स के लिए इस ऐप का IOS वर्जन भी कुछ ही दिन पेश कर दिया जाएगा।
मोबाइल से ऐसे खरीदें दिल्ली मेट्रो QR कोड टिकट
- फोन में ऐप डाउनलोड करने के बाद अपना अकाउंट जीमेल या फेसबुक के जरिये बनाना होगा।
- अकाउंट क्रिएट करने के बाद ऐप में BOOK Ticket पर क्लिक करने के बाद यात्रा शुरू करने और खत्म करने के स्टेशन सलेक्ट करें।
- स्टेशन सलेक्ट करने के बाद टिकट की कीमत, कुल स्टेशन व यात्रा समय की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
- ग्राहक एक बार में एक साथ 6 टिकट खरीद सकता है।
- इसके बाद ‘बुक टिकट’ पर क्लिक करें, जिससे यह पेमेंट ऑप्शन पर पहुंच जाएगा।
- अगले पेज पर ऑनलाइन पेमेंट मोड पेटीएम के जरिए भुगतान करने पर टिकट बुक हो जाएगा।
- इसके बाद क्यूआर कोड जनरेट होगा, जिसे मेट्रो स्टेशन के AFC गेट पर स्कैन कर एंट्री-एग्जिट कर पाएंगे।
- इस क्यूआर कोड को स्क्रीनशॉट लेकर मोबाइल में सेव किया जा सकता है। हालांकि यह सिंगल जर्नी में ही स्कैन होगा।
बता दें कि डीएमआरसी ट्रैवल ऐप की मदद से यात्री सिर्फ क्यूआर टिकट ही नहीं, बल्कि स्मार्ट कार्ड भी रिचार्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, मेट्रो स्टेशनों, इंटरचेंज स्टेशन व किराया आदि की जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह ऐप मेट्रो के पोर्टल से भी जुड़ा है। इसलिए अगर किसी कॉरिडोर में कोई मेट्रो रूट तकनीकी कारण से प्रभावित होती है, तो उसकी सूचना भी इस ऐप के माध्यम से उपलब्ध होगी।
सवाल-जवाब (FAQs)
दिल्ली मेट्रो कार्ड कैसे बनाएं?
दिल्ली मेट्रो कार्ड बनवाने के लिए आप दिल्ली मेट्रो स्टेशन के काउंटर पर जा सकते हैं। इसके अलावा, मास्टर्स आरकेएस के चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध एससीवीईएम (स्मार्ट कार्ड वेंडिंग मशीन) से खरीदा जा सकता है।
एक स्मार्ट कार्ड पर कितने लोग यात्रा कर सकते हैं?
एक समय में केवल एक ही व्यक्ति को स्मार्ट कार्ड पर यात्रा करने का अधिकार होता है।
मेट्रो कार्ड कितने रुपये का बनता है?
दिल्ली मेट्रो के एक स्मार्ट कार्ड की कीमत 150 रुपये है। जिसमें आपको 100 रुपये का बैलेंस मिलता है, वहीं 50 रुपये आपका सिक्योरिटी के रूप में होता है। सिक्योरिटी के पैसे आपको कार्ड लौटाने के बाद मिलते हैं। अगर आप कस्टमर केयर के पास जाकर रिचार्ज करा रहे हैं, तो कार्ड कम से कम 200 रुपये का ही रिचार्ज होगा।
मैं उसी स्टेशन से क्या बाहर निकल सकता हूं, जहां मैंने प्रवेश किया है?
हां, एंट्री के 20 मिनट अंदर। समय सीमा समाप्त होने के बाद 10 रुपये प्रति घंटे की दर से छूट निर्धारित की जाएगी, जो कि अधिकतम 50 रुपये तक हो सकती है। वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में – प्रवेश के 30 मिनट पहले। समय सीमा समाप्त होने के बाद 20 लाख प्रति घंटे की दर से रियायती दर, जो अधिकतर 400 रुपए तक हो सकती है।
मेट्रो में क्या ले जाना मना है?
मेट्रो में नुकीली वस्तु जैसे चाकू, खंजर, तलवार आदि नहीं ले जा सकते। इसके अलावा, स्क्रूड्राइवर, रिंच, प्लायर या कोई भी अन्य समान नहीं ले जा सकते, जिसकी लंबाई 7 इंच या 17.5 सेमी से अधिक है।




















