पाक के खिलाफ इंडिया ने फिर की बड़ी डिजिटल स्ट्राइक, 35 YouTube चैनल किए ब्लॉक, यहां देखें लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/02/20210122_094646-1.jpg

भारत सरकार ने हाल ही में “Fake News” फैलाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक की है। इस डिजिटल स्ट्राइक में भारत में पाकिस्तान के 35 YouTube चैनलों और कई सोशल मीडिया आकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। इस बात की जानकारी I&B सचिव अपूर्व चंद्रा ने दी है। वहीं, आपको याद दिला दें कि इस प्रकार की कार्रवाई मोदी सरकार द्वारा पिछले साल दिसंबर में शुरू की गई थी जब 20 YouTube चैनलों को ‘भारत विरोधी’ कंटेंट दिखाए जाने के लिए ब्लॉक किया था।

इतना ही नहीं सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए I & B सचिव अपूर्व चंद्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जहां इस बात की भी जानकारी दी गई कि इन YouTube चैनलों पर पोस्ट किए गए कंटेंट को लगभग 130 करोड़ बार जा चुका है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन Snapdragon 750G SoC और 6GB RAM के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट, जानें खूबियां

35 YouTube चैनल के साथ बैन हुए ये सोशल मीडिया अकाउंट्स

इसके अलावा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव विक्रम सहाय ने कहा कि इन यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया खातों के खिलाफ आईटी नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सहाय ने कहा, “हमने 35 यूट्यूब चैनल, दो ट्विटर हैंडल, दो इंस्टाग्राम हैंडल, दो वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है।” इसे भी पढ़ें: 4 फरवरी को लॉन्च होगी 12GB RAM और 65W चार्जिंग वाली पावरफुल OPPO Reno7 Series, आएंगे धांसू 5G Phone
लेटेस्ट वीडियो

ये थे फेक न्यूज फैलाने वाले पाक यूट्यूब चैनल

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार I & B मंत्रालय ने एक लिखित बयान में कहा, “मंत्रालय द्वारा अवरुद्ध किए गए 35 खाते सभी पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे, और चार समन्वित दुष्प्रचार नेटवर्क के हिस्से के रूप में पहचाने गए थे।” वहीं, I&B मंत्रालय द्वारा ब्लॉक किए गए YouTube चैनलों में “तथ्यों के साथ खबर”, “वैश्विक सत्य”, “सूचना हब”, “अपनी दुनिया टीवी” और “बोल मीडिया टीवी” शामिल हैं। साथ ही मंत्रालय द्वारा ब्लॉक की गई दो वेबसाइटों की पहचान “whiteproductions.com.pk” और “dnowmedia.com” के रूप में की गई है।