
Motorola को लेकर लंबे समय से खबर आ रही है कंपनी अपनी ‘ऐज़’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जो Moto Edge 40 और Moto Edge 40 Pro नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेंगे। कंपनी ने हालांकि अभी इन दोनों ही मोबाइल फोंस को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन 91मोबाइल्स को लॉन्च से पहले ही सीरीज़ के प्रो मॉडल की एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिल गई है। प्रसिद्ध टिपस्टर सुधांशू द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में मोटो ऐज़ 40 प्रो की प्रोमोशनल फोटोज़ के साथ ही रेंडर ईमेज भी शामिल हैं जिनमें फोन के सभी पैनल्स की लुक व डिजाईन का खुलासा हो गया है।
मोटो ऐज़ 40 प्रो की लुक व डिजाईन
सबसे पहले फोन की फ्रंट लुक पर गौर करें तो Moto Edge 40 Pro में कर्व्ड ऐज़ डिस्प्ले दी गई है। यह पूरी तरह से बेजल लेस स्की्रन है जो दोनों साईड्स से बैक पैनल की ओर मुड़ी हुई है। डिस्प्ले के उपरी ओर ठीक में सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल दिया गया है जो बॉडी ऐज़ से दूर प्लेस्ड है। डिस्प्ले का उपरी व नीचला हिस्सा भी पूरी तरह से बेजल लेस है। गौरतलब है कि यह मोटो फोन आईपी रेटिंग के साथ आएगा जो इसे वॉटर व डस्ट प्रोटेक्शन प्रदान करेगा।
Moto Edge 40 Pro के बैक पैनल पर नज़र डालें तो यहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। कैमरा सेटअप पैनल पर उपर उठा हुआ है जिसमें दो बड़ें सेंसर और एक छोटा लेंस दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में ही एलईडी फ्लैश लगी है जिसके ठीक नीचे फोन में दिए गए 50MP सेंसर की डिटेल लिखी है। बैक पैनल पर बीच में मोटो की ब्रांडिंग मौजूद है।
मोटो ऐज़ 40 प्रो के राईट पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है जिसके एक ओर स्पीकर ग्रिल मौजूद है तथा दूसरी ओर सिम स्लॉट दिया गया है। एक स्पीकर फोन के अपर पैनल पर भी मौजूद है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस की ब्रांडिंग लगी है। फोन के उपरी और नीचले पैनल पर एंटिना बैंड भी फोटो में साफ नज़र आ रहे हैं। हमें मिली फोटोज़ में और कलर में दिखाया गया है।
मोटो ऐज़ 40 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स
माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के अनुसार Moto Edge 40 Pro 6.67 इंच की फुलएचडी+ पीओएलईडी डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 165हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार यह स्क्रीन एचडीआर10+, डॉल्बी विज़न और 1300निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स से लैस होगी।
Moto Edge 40 Pro को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 ROM देखने को मिलेगी। यह मोबाइल फोन एंडरॉयड 13 ओएस पर लॉन्च होगा जो माययूएक्स 5.0 के साथ मिलकर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं लीक के अनुसार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा।
Moto Edge 40 Pro को लेकर बताया जा रहा है कि यह मोबाइल फोन 125वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 15वॉट वायरलेस चार्जिंग और 5 वॉट रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 4,600एमएएच बैटरी से लैस किया जा सकता है।













