
Motorola ने आज भारत में Moto G सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का यह फोन भारत में Moto G32 के नाम से पेश किया गया है। मोटोरोला का लेटेस्ट बजट 4G स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 6 सीरीज चिपसेट के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला इस साल भारत में काफी एग्रेसिव होकर स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। कंपनी अब तक भारत में Moto G71, Moto G42, Moto G82 5G, और दूसरे स्मार्टफ़ोन इंडियन मार्केट में उतार चुकी है। Moto G32 स्मार्टफोन कंपनी का बजट स्मार्टफोन, जिसे 13000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया गया है। मोटोरोला के इस फोन की मार्केट में सीधी टक्कर Poco, Realme, Samsung, और Xiaomi के स्मार्टफोन से होनी है। मोटोरोला के लेटेस्ट बजट फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 90Hz डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा और Android 12 का सपोर्ट दिया गया है।
Moto G32 की कीमत और उपलब्धता
Moto G32 स्मार्टफोन को भारत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 12,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। मोटोरोला का यह फोन मिनरल ग्रे और स्टेन सिल्वर कलर में पेश किया जाएगा। मोटोरोला का यह फ़ोन 12 अगस्त को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। HDFC बैंक के कार्ड पर बॉयर्स को 1250 रुपये की छूट मिलेगी। यानी इस फ़ोन को मात्र 11,749 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। इसके साथ ही जियो यूज़र्स को 2549 रुपये तक के बेनिफिट मिलेंगे जिसमें 2000 रुपये रिचार्ज पर कैशबैक और Zee5 के एनुअल सब्सक्रिप्शन पर 549 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
#AllYouWant is now finally here! Experience smooth and stunning 90Hz FHD+ 6.5” Display, stereo speakers with Dolby Atmos®. Boost your performance with Snapdragon™ 680 processor and more. Get #motog32 at just ₹ 11,749* (incl. Bank offer).Sale starts 16th August on @Flipkart.
— Motorola India (@motorolaindia) August 9, 2022
Moto G32: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Moto G32 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का Full HD+ LCD स्क्रीन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। मोटोरोला के इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 680 SoC और 4GB की रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यह फोन Android 12 पर रन करता है जो स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस ऑफर करता है। मोटोरोला का इस पोन में थिंकशील्ड बिजनेस ग्रेड सिक्योरिटी मिलती है। इसके साथ ही मोटोरोला ने कंफर्म किया है कि इस फोन को जल्द ही Android 13 का अपडेट और तीन सात तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफ़र किए जाएंगे।
कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, माइक्रो और डेप्थ कैमरा सेंसर मिलता है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। Moto G32 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 33W Turbopower फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Vivo V25 और Vivo V25 Pro के ऑफिशियली टीजर रिलीज, ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री
मोटोरोला के इस फोन के दूसरे फीचर्स की बात करें तो फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, IP52 वाटर रेजिस्टेंस, साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर, मोटो जेस्चर और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है।













