
Motorola ने इस साल अप्रैल महीने में भारत में दो स्मार्टफोन Moto G40 Fusion और Moto G60 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। मोटोरोला के ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 732 मोबाइल प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। मार्केट में मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर Redmi Note 10 Pro सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ है। Motorola ने भार में Moto G40 Fusion स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की है। मोटोरोला ने Moto G40 Fusion स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में इजाफा किया है। Moto G40 Fusion स्मार्टफोन की कीमतों की बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इससे पहले Redmi Note 10 और Micromax In Note 1 स्मार्टफोन की कीमतों में 500 रुपये बढ़ोत्तरी हुई है। यहां हम आपको Moto G40 Fusion स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
Moto G40 Fusion: 500 रुपये हुआ महंगा
Moto G40 Fusion स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमतों में कंपनी ने 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। Moto G40 Fusion स्मार्टफोन की नई क़ीमतें इस प्रकार हैं। यह भी पढ़ें : वनप्लस ने भारत में लॉन्च किया OnePlus TV 40Y1, कीमत इतनी कि अभी कर लेंगे बुक
| स्मार्टफोन | वेरिएंट्स | लॉन्च कीमत | नई कीमत |
Moto G40 Fusion | 4GB + 64GB | Rs. 13,999 | Rs. 14,499 |
| 6GB + 128GB | Rs. 15,999 | Rs. 16,499 |
Moto G40 Fusion: स्पेसिफिकेशन्स
Moto G40 Fusion स्मार्टफोन में 6.8-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन 1080×2460 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जो HDR10 सर्टिफाइड है। इस डिस्प्ले में सेल्फ़ी के लिए पंच होल कट-आउट दिया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन ऑक्टा–कोर Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया है, जो 8nm फैबरिकेशन प्रोसेस पर बना है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 618 GPU दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 6GB तक की LPDDR4X RAM, और 128GB तक की UFS 2.1 स्टोरेज दिया है, जो Andorid 11 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : वनप्लस का बड़ा दांव तैयार, इन पावरफुल फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होगा OnePlus 9T
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमेरी कैमरा 64MP का है जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया है। इस फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। Moto G40 Fusion स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी है जो 20W TurboPower फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type–C पोर्ट दिया गया है।


















