
Motorola ने भारत में अपना नया एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट टैब इंडियन मार्केट में Moto Tab G62 के नाम से बजट सेग्मेंट में लॉन्च किया गया है। मोटोरोला का यह यह टैबलेट बड़ी डिस्प्ले के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में मोटोरोला के टैब की सीधी टक्कर Realme Pad, Nokia T20 और दूसरे टैबलेट से होनी है, जो 20,000 रुपये तक की कीमत में पेश किए गए हैं। मोटोरोला का यह टैब Qualcomm प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको Motorola Moto Tab G62 के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Moto Tab G62 स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
Moto Tab G62 टैबलेट में 10.6-इंच का IPS LCD डिस्प्ले पैनल है, जिसका रेजलूशन 2K है। मोटोरोला का यह टैबलेट नियर स्टॉक वर्जन Android 12 पर रन करता है। इस टैबलेट में स्पेशल रीडिंग मोड, किड्स मोड और एंटरटेनमेंट स्पेस जैसे कई स्पेशल फीचर्स दिए हैं। लेटेस्ट Moto Tab G62 टैब में 7,700mAh की बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही यह टैबलेट Dolby Atmos क्वाड स्पीकर सपोर्ट के साथ आता है।
मोटोरोला के लेटेस्ट Tab G62 क्वालकॉम के Snapdragon 680 प्रोसेसर और 4GB की रैम के साथ आता है। इस फोन में 64GB का स्टोरेज दिया गया है। कैमरा सेंसर की बात करें तो टैबलेट के फ्रंट में 5MP और बैक में 8MP का कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इस टैब में LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS, USB-C पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। इस टैब को डुअल टोन डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : 5,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाला सस्ता Oppo फोन जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत
Moto Tab G62 की कीमत
Moto Tab G62 को Wi-Fi-ओनली और LTE वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनकी कीमत क्रमश: 15,999 रुपये और 17,999 रुपये है। मोटोरोला का यह टैब ग्रे कलर में पेश किया गया है। वाइ-वाइ ओनल वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध है जबकि LTE मॉडल के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। मोटोरोला का टैब फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।






















