सस्ते में देखें नेटफ्लिक्स की सभी वेब सीरीज और फिल्में, 149 रुपये से शुरू है सब्सक्रिप्शन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/Netflix-Plan-list.jpg

Netflix इस समय स्ट्रीमिंग और ओटीटी प्लेटफॉर्म की दुनिया में सबसे बड़ा नाम है। इस कंपनी को यूएस में एक मेल-आधारित डीवीडी रेंटल सेवा के रूप में शुरू किया गया था। लेकिन 2007 में एक स्ट्रीमिंग मीडिया सेवा में परिवर्तित हो गया, जिसके बाद ग्लोबली नेटफ्लिक्स को एक नाम मिला। हालांकि, नेटफ्लिक्स के प्लान्स (Netflix subscription plans 2022) को भारत में 2016 में लॉन्च किया गया था और तभी से रिजोल्यूशन और स्क्रीन के मामले में यह दूसरी OTT प्लेटफॉर्म से अलग हैं। हम इस पोस्ट में में इन नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन प्लान में से प्रत्येक पर एक नज़र डालेंगे और उनकी कीमत, लाभ और ऑफर के बारे में आपको जानकारी देंगे। यहां पर हम सबसे अच्छी मंथली और वार्षिक नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन प्लान 2022 (Netflix subscription plans in India 2022) के बारे में भी बात करेंगे।

Netflix subscription plans in India 2022

कुल मिलाकर आप नेटफ्लिक्स के मंथली प्लान में से किसी एक की सदस्यता लेकर अलग-अलग प्रकार के कंटेंट को देख सकते हैं। इस लेक में हम आपको भारत में नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों, ऑफ़र और लाभों के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

Netflix subscription plans

नेटफ्लिक्स की ओर से भारत में चार सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए जाते हैं। इन सभी प्लान की कीमत अलग-अलग और मिलने वाले बेनिफिट्स भी बिल्कुल अलग हैं।

प्लान नेटफ्लिक्स मोबाइल नेटफ्लिक्स बेसिक  नेटफ्लिक्स स्टैंडर्ड नेटफ्लिक्स प्रीमियम
कीमत Rs 149 Rs 199 Rs 499 Rs 649
स्क्रीन सपोर्ट 1 1 2 4
वीडियो क्वालिटी SD (480p) SD (480p) FHD (1080p) UHD (4K), HDR

Netflix Mobile

Netflix मोबाइल मंथली प्लान की कीमत 149 रुपये है और नेटफ्लिक्स मोबाइल वार्षिक प्लान की कीमत 1,788 रुपये है। नेटफ्लिक्स मोबाइल स्ट्रीमिंग सर्विस के यह सबसे सस्ता प्लान है। यह नेटफ्लिक्स पर एसडी (480p) रिजॉल्यूशन में सभी कंटेंट उपलब्झ कराता है और एक समय में एक स्क्रीन का सपोर्ट करता है। हालांकि, इस प्लान का उपयोग केवल मोबाइल फोन और टैबलेट पर कर सकते हैं। वहीं, लैपटॉप और टीवी पर इस प्लान का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। साथ ही आप केवल एक डिवाइस पर नेटफ्लिक्स ऐप के माध्यम से फिल्में और टीवी शो डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप एक किफायती और बेसिक नेटफ्लिक्स प्लान की तलाश में हैं, तो नेटफ्लिक्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।

Netflix Basic

Netflix Basic के मंथली सब्सक्रिप्शन की कीमत 199 रुपये और नेटफ्लिक्स बेसिक के वार्षिक प्लान की कीमत 2,388 रुपये है। इस बेसिक प्लान में Netflix के सभी कंटेंट को SD (480p) रिजॉल्यूशन पर देख सकते हैं। साथ ही यह प्लान एक स्क्रीन सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, आप अपने smartphone, tablet, laptop और TV पर इस सब्सक्रिप्शन को लेने के बाद देख सकते हैं। वहीं, स्मार्टफोन और टैबलेट पर कंटेंट को डाउनलोड कर सकते हैं।

Netflix Standard

Netflix Standard मंथली प्लान की कीमत 4,99 रुपये है। वहीं, इस स्टैंडर्ड प्लान के वार्षिक प्लान की कीमत 5,988 रुपये है। इस प्लान को लेने के बाद नेटफ्लिक्स पर फुल एचडी (1080p) रिजॉल्यूशन में सभी कंटेंट प्रदान करता है और एक बार में 2 स्क्रीन तक का सपोर्ट करता है। इस प्लान के साथ आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट, टीवी या लैपटॉप/पीसी पर नेटफ्लिक्स देख सकते हैं। वहीं, इस प्लान में आपको अधिकतम 2 डिवाइस पर नेटफ्लिक्स ऐप के माध्यम से कंटेंट डाउनलोड करने की अनुमति देती है।

लेटेस्ट वीडियो

Netflix Premium

नेटफ्लिक्स प्रीमियम प्लान प्लेटफॉर्म का सबसे बेहतर गुणवत्ता का कंटेंट प्रदान करता है, जो अल्ट्रा एचडी (4K) और एचडीआर के साथ आता है। यह एक साथ 4 स्क्रीन तक का सपोर्ट करता है और आपको 4 डिवाइस पर नेटफ्लिक्स ऐप का उपयोग करके फिल्में और टीवी शो डाउनलोड करने देता है। इसके मंथली प्लान की कीमत 649 रुपये और वार्षिक प्लान की कीमत 7,788 रुपये है।