6600mAh बैटरी और 256GB मेमोरी वाला नया 5G फोन realme C100 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च

Join Us icon

रियलमी ने पिछले महीने सस्ता 5जी फोन realme C100 थाईलैंड में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 7000mAh Battery, 50MP Camera और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लाया गया था। वहीं अब कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में भी इस मोबाइल को उतार दिया है। यह स्मार्टफोन बेल्जियम अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ है जो थाईलैंड वाले मॉडल से कुछ अलग है। यूरोप में अनाउंस हुए इस नए realme C100 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और प्राइस डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

नए realme C100 5G फोन को पिछले महीने आए मोबाइल की तुलना में जो चीज अलग बनाती है, वह है इसकी बैटरी। थाईलैंड में यह स्मार्टफोन 7000एमएएच बैटरी के साथ पेश हुआ था जब्कि यूरोप में रियलमी सी100 5जी फोन को 6600एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है और यह मोबाइल बायपास चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Bypass charging टेक्नोलॉजी के चलते हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान डिवाइस चार्ज करने पर करंट बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर हो जाता है जिससे बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह रियलमी 5जी फोन 6.5W Reverse चार्जिंग तकनीक से लैस है जिसके चलते इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

यूरोप में पेश हुए नए realme C100 5G फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स एशियन मॉडल जैसी ही है। यह मोबाइल 1570 × 720 रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 900निट्स ब्राइटनेस और Smart Touch 2.0 जैसे फीचर्स मौजूद हैं। वहीं डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर Panda-MN228 ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।

यह रियलमी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड realme UI 7.0 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस 4जी में ARM Mali-G57 जीपीयू लगाया गया है। फोन में Google Gemini जैसे एआई फीचर्स दिए गए हैं।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए realme C100 5G फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

इस रियलमी 5जी फोन को MIL-STD-810H ​मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी सु​रक्षित रखने में मदद करती है। वहीं मोबाइल को पानी की बौछारों से बचाने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.3 सहित 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

अमेजन बेल्जियम पर realme C100 5G फोन दो मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए लिस्ट किया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 199 यूरो यानी तकरीबन 22,149 रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट 4GB RAM + 256GB Storage पर लाया गया है जिसकी कीमत 209 यूरो यानी इंडियन करंसी अनुसार 23,269 रुपये के करीब है। यूरोप में इस सस्ते रियलमी 5जी फोन को Green और Purple कलर में बेचा जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here